Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भगवान महाकाल की चौथी सवारी आज, एक साथ चार रूपों में देंगे दर्शन
    देश

    भगवान महाकाल की चौथी सवारी आज, एक साथ चार रूपों में देंगे दर्शन

    adminBy adminJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में आज श्रावण के चौथे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की चौथी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। भगवान महाकाल एक साथ चार रूपों के श्रद्धालुओं को दर्शन होंगे। अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव तथा नंदी पर उमा महेश रूप में सवार होकर नगर का भ्रमण करेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे।
    महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि सवारी निकलने के पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान चन्द्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। इसके बाद महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4ः00 बजे शाही ठाठ बाट के साथ सवारी शुरू होगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में विराजे भगवान चंद्रमौलेश्वर को सलामी देंगे। इसके बाद भगवान चन्द्रमौलेश्वर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इस दौरान हाथी पर मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव और नन्दी रथ पर उमा-महेश स्वरूप में भगवान अपने भक्तों को दर्शन देंगे।

    सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी, जहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यीनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

    श्रावण मास होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से भक्त महाकाल दर्शन और महाकाल लोक देखने पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर समिति द्वारा महाकाल सवारी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। भगवान महाकाल की सवारी का सजीव प्रसारण महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा।

    भस्म आरती में भक्तों का सैलाबः महाकालेश्वर मंदिर में आज श्रावण के चौथे सोमवार भगवान महाकाल का विधि विधान से पूजन किया गया। तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के ढाई बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद सबसे पहले पंडित और पुरोहितों द्वारा राजाधिराज भगवान महाकाल को जल चढ़ाया गया, जिसके बाद उनकी विधि विधान से पूजा की गई। भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को दूध, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान का भांग, सूखे मेवे, अबीर, गुलाल और चंदन आदि से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आज दिन भर भगवान महाकाल का जलाभिषेक होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबास्केटबॉल : इजरायली क्लब मैकाबी तल अवीव ने जेसील रिवेरो के साथ किया दो साल का करार
    Next Article बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में घुसपैठिये को मार गिराया
    admin

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version