Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गिरिडीह»परिवारवाद को हराना है,राष्ट्रवाद को जीताना है : बाबूलाल मरांडी
    गिरिडीह

    परिवारवाद को हराना है,राष्ट्रवाद को जीताना है : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रदेश भाजपा द्वारा मधुबन में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    गिरिडीह। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग की ओर से जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को मधुबन में संपन्न हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता भगवान है। भगवान के दरबार में अच्छे संकल्प की सिद्धि के लिए बार बार गुहार लगानी पड़ती है। हम भी जनता के दरवाजे पर पार्टी की नीतियों ,कार्यक्रमों को लेकर बार बार जाएं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मोदी के नेतृत्व में श्रेष्ठ भारत की नीव रखी है। तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर हमे आत्मनिर्भर भारत निर्माण के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने झारखंड के 14 लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच है।

    उन्होंने ग्रामीण विकास और अंत्योदय संबंधी योजनाओं के विषय में बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अंत्योदय और ग्रामीण विकास की योजनाओं पर अटल जी के नेतृत्व में कार्य प्रारंभ किया जिसे पिछले नौ वर्षों में मोदी सरकार ने मजबूती से आगे बढ़ाया है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,आवास योजना,शौचालय योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना ,किसान समृद्धि योजना,आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं ने गांव गरीब किसान को आर्थिक सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज गरीबी घटी है साथ ही गांव और शहर की दूरी समाप्त हुई है।

    भाजपा के इतिहास विकास और पंच निष्ठा विषय पर बोलते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास 1951से जनसंघ की स्थापना से शुरू होता है। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर में राष्ट्र की एकता केलिए दिए बलिदान से हमारा संघर्ष आगे बढ़ता है। गोवा मुक्ति आंदोलन,पांडिचेरी दमन दीव की लड़ाई लड़ते हुए पार्टी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपात काल में संघर्ष किया।

    भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट विरोधी नीतियों और राष्ट्र के प्रति उनकी अवधारणा के खिलाफ जनमत खड़ा कर एक मजबूत विपक्षी गठबंधन खड़ा किया।आज संघर्ष के बल पर और जनता के सहयोग से पार्टी पूर्ण बहुमत से केंद्र सरकार चला रही है। हम सबका साथ सबका विकास के संकल्प और अंत्योदय के कार्यक्रम को तेजी से धरातल पर उतार रहे हैं।

    पंचायती राज में प्रतिनिधियों की भूमिका विषय पर बोलते हुए राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि जनता ने जैसे आप सभी पर भरोसा किया है वैसे आप सभी उनके आशाओं उम्मीदों पर खरा उतरे। साथ ही भाजपा के नीतियों कार्यक्रमों को संपर्क और संवाद के माध्यम से जनता के बीच लेकर जाएं।

    अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने जनसंघ काल से पार्टी को सींचने वाले स्व ललित उरांव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व उरांव जैसे प्रेरणा पुरुषों ने अभाव में भी पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाया।

    कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है : कर्मवीर सिंह

    कर्मवीर सिंह प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण कार्यकर्ता निर्माण की पद्धति है, जिससे एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता का भी निर्माण होता है। उन्होंने प्रशिक्षण में सभी लोगों को पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों को जनता के बीच लेकर जाने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ : हाॅकी लीग चैम्पियनशिप सोमवार से
    Next Article आरएसएस के पूर्व सह सरकार्यवाह मदनदास देवी की अस्थियां प्रयागराज में विसर्जित
    admin

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी समाज से करेंगे संवाद

      November 13, 2026

      गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश

      November 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले
      • निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर, अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा नामजद आरोपी
      • जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए
      • पश्चिम एशिया संकट पर अमेरिका सख्त: विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान की ‘विस्तारवादी सोच’ को ठहराया जिम्मेदार
      • संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा रुख: मौत की सजा पर ग्लोबल रोक लगाने वाले UNGA प्रस्ताव के खिलाफ किया मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version