Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए नेताओं की यात्राओं का दौर शुरू
    झारखंड

    झारखंड में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए नेताओं की यात्राओं का दौर शुरू

    adminBy adminAugust 8, 2023Updated:August 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं। एनडीए बनाम इंडिया की 2024 में होने वाली चुनावी संघर्ष से पहले यात्रा के माध्यम से सभी दलों के नेताओं ने जनता के बीच जाने का मन बनाया है।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी में लगे हैं।

    बाबूलाल मरांडी ने यात्रा के पहले गिरिडीह के मधुबन में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प को दोहराते हुए झारखंड के 14 लोकसभा सीट पर जीत सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लड़ाई परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच है। मायावी शक्तियां भेष बदलकर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना चाहती हैं। इस मंसूबे को नाकाम करते हुए उन्हें कठोर सजा दिलानी है।

    बाबूलाल मरांडी राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के 81 विधानसभा के लिए यात्रा शुरू करने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी जहां राज्य की जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे उनका दुख दर्द जानेंगे। जनता के बीच हेमंत सोरेन की झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार का पोल भी खोलेंगे। बाबूलाल मरांडी का संकल्प राज्य में सभी 14 लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराने का है।

    इधर, एनडीए का घटक दल आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो जहां हल्ला बोल जन पंचायत यात्रा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस में फिर एक बार प्रदेश स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की तैयारी में लग गयी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और जदयू भी इसी तरह की राजनीतिक यात्रा की तैयारी में लगी है। नेताओं की चुनावी यात्रा से पहले ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कोई 14 में 14 लोकसभा सीट को जीतने का दावा कर रहा है तो कोई महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर के मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की बात कर रहा है।

    कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि हम लोग लगातार यात्रा करते रहते हैं लेकिन बाबूलाल मरांडी अब चुनावी यात्रा पर निकलने वाले हैं। राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा निकाले उसका स्वागत है लेकिन राज्य की जनता उनसे उम्मीद कर रही है कि वह देश के बदतर आर्थिक स्थिति, मणिपुर पर पीएम के मौन रहने, बेरोजगारी, महिलाओं पर जुल्म सहित कई मुद्दों पर अपनी बात कहेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपनी संकल्प यात्रा के दौरान यह भी जनता को बताएंगे कि उन्होंने इससे पहले भाजपा में नहीं जान और कुतुब मीनार से कूद जाने का संकल्प लिया था उस संकल्प से वह पीछे क्यों हट गए।

    उन्होंने कहा कि चुनावी यात्रा के सहारे वोटरों को साधने की कवायद कोई नई नहीं है। अंतर सिर्फ इतना आया है कि पहले यात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर होती थीं। चाहे लालकृष्ण आडवाणी की भारत उदय यात्रा हो, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फिर काफी पहले की गई चंद्रशेखर की यात्रा हो। अब उन यात्राओं का छोटा प्रारूप राज्य में भी दिखता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में लंपी वायरस की दस्तक, लोहरदगा में हुई पुष्टि
    Next Article राजद-जदयू तालमेल पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके भाजपा : लेशी सिंह
    admin

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version