Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान पर
    Breaking News

    बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान पर

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 11, 2023Updated:August 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन कारोबार की शुरुआत होने के तुरंत बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लुढ़कते चले गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाइटन कंपनी और मारुति सुजुकी के शेयर 3.02 प्रतिशत से लेकर 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और डिवीज लेबोरेट्रीज के शेयर 1.61 प्रतिशत से लेकर 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल 1,874 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,063 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, 811 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में बने हुए हैं। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर बढ़त के साथ और 23 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 39.62 अंक की मामूली बढ़त के साथ 65,727.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सुबह 10 बजे के करीब सेंसेक्स लुढ़क कर 65,391.51 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस स्तर पर बाजार में हल्की खरीदारी होती नजर आई। इसके बावजूद ये सूचकांक लगातार लाल निशान में ही बना रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 284.58 अंक की कमजोरी के साथ 65,403.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 11.15 अंक की तेजी के साथ 19,554.25 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार से ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये सूचकांक भी सुबह 10 बजे तक गिरकर 19,452.85 अंक तक पहुंच गया। बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को सहारा देने की कोशिश भी की। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 85.60 अंक की कमजोरी के साथ 19,457.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने आज मिले जुले कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 25.93 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,714.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 190.10 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,353 अंक के स्तर पर बना हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 307.63 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,688.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 89.45 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,543.10 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशहबाज का दावा, नवाज शरीफ की अगले माह होगी घरवापसी
    Next Article वित्तमंत्री आज लोकसभा में जीएसटी संशोधन विधेयक-2023 पेश करेंगी
    azad sipahi

      Related Posts

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version