Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में गिरावट जारी, सप्ताह के आखिरी दिन भी टूटे सेंसेक्स और निफ्टी
    बिजनेस

    शेयर बाजार में गिरावट जारी, सप्ताह के आखिरी दिन भी टूटे सेंसेक्स और निफ्टी

    adminBy adminAugust 11, 2023Updated:August 11, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों को एक दिन में लगी करीब 1 लाख करोड़ की चपत

    नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार लगातार बिकवाली के दबाव में फंसा रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद से ही बाजार पर मंदड़ियों का दबदबा बन गया। हालांकि खरीदारों ने कई बार लिवाली करके बाजार को सहारा देने की भी कोशिश की। लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक एक बार गिरने के बाद लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत और निफ्टी 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

    आज के कारोबार में बैंकिंग, फार्मास्यूटिकल, ऑटोमोबाइल और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में जमकर बिकवाली होती रही। इसके साथ ही ऑयल ऐंड गैस, मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों पर भी दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट भी आज लगातार दबाव में कारोबार करता नजर आया, जिसकी वजह से बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    बाजार में आज की गिरावट के कारण बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आ गई। आज दिन भर के कारोबार के बाद इन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन घट कर 304.58 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को इन कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 305.57 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह सिर्फ 1 दिन के कारोबार में ही शेयर बाजार के निवेशकों को 99 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज कुल 3,724 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग होती रही। इनमें से 1,527 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 2,047 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं 150 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के पिछले दिन के भाव पर ही आज भी बंद हुए। इसी तरह एनएसई में आज 2,034 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग होती रही। इनमें से 773 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में और 1,261 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

    निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर आज बढ़त में कारोबार करके बंद हुए, तो 39 शेयर गिरावट में कारोबार करके बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशाने में और 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज के कारोबार में 204 शेयर अपने एक साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने में सफल रहे। दूसरी ओर, 27 शेयर आज एक साल के सबसे निचले स्तर तक लुढ़क गए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 39.62 अंक की मामूली बढ़त के साथ 65,727.80 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह ये सूचकांक लगातार लाल निशान में फिसलता चला गया। दोपहर 1 बजे के करीब खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे ये सूचकांक रिकवर करता नजर आया। लेकिन 3 बजे के थोड़ी देर पहले एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा तेज गिरावट का रास्ता पकड़ लिया। दिनभर की खरीद-बिक्री के बाद सेंसेक्स 365.53 अंक की कमजोरी के साथ 65,322.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 11.15 अंक की तेजी के साथ 19,554.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार से ही बिकवालों के हावी हो जाने की वजह से ये सूचकांक भी पूरे दिन लाल निशान में ही कारोबार करता रहा। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली के दबाव के आगे उनकी कोई कोशिश सफल नहीं हो सकी। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 114.80 अंक की गिरावट के साथ 19,428.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन हुई खरीद-बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचसीएल टेक्नोलॉजी 3.28 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 1.03 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 0.96 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्री 0.42 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक 2.30 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.02 प्रतिशत, डिवीज लेबोरेट्रीज 1.77 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1.71 प्रतिशत और यूपीएल 1.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार का मीडिया पर कब्जा : नीतीश
    Next Article झारखंड की आशा किरण बारला ने यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता रजत
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version