Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»साहेबगंज में होगी गंगा आरती
    रांची

    साहेबगंज में होगी गंगा आरती

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 17, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड के शहरी निकायों को दो अक्टूबर तक तथा 11 जिलों को शीघ्र ही ओडीएफ कर लिया जायेगा। इसके लिए योजनाबद्ध और समयबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नमामी गंगे योजना के तहत साहेबगंज में भी झारखंड ने अच्छा काम किया है। क्षेत्र में पड़नेवाले 78 में से 69 गांवों को ओडीएफ किया जा चुका है। वहां जल्द ही गंगा आरती शुरू करने की योजना है। गंगा में गंदा पानी न जाये, इसके लिए काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में केंद्रीय पीएचइडी सचिव पी अय्यर से मुलाकात के दौरान उन्हें राज्य में हो रहे कार्यों की जानकारी दे रहे थे।

    सीएसआर फंड से भी बन रहे हैं शौचालय
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सीएसआर फंड से भी शौचालय बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा माइनिंग फंड से पाइपलाइन के द्वारा पानी पहुंचाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

    गंगा के निकट बनेगा आदर्श ग्राम : अय्यर
    केंद्रीय सचिव अय्यर ने स्वच्छ भारत योजना के तहत झारखंड में हो रहे काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के दूसरे राज्यों की तुलना में काफी बेहतर काम कर रहा है। यहां शौचालय निर्माण के लिए नये-नये तरीके से पैसा जुटाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को इस कार्य के लिए और भी फंड दिया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा खर्च की गयी राशि को भी केंद्र सरकार देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि नमामी गंगे योजना के तहत गंगा के नजदीक आदर्श गंगा ग्राम बनाना है। झारखंड इसमें भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है। इसके तहत गांव में ही लिक्विड वाटर मैनेजमेंट, ड्रेनेज आदि की सुविधा रहेगी। गांव में शौचालय समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी। अय्यर ने कहा कि शौचालयों में ट्विन पिट तकनीक का इस्तेमाल करें। इससे लोगों को एक साल के भीतर खाद भी मिल जायेगी। इस योजना में शौचालय में दो गड्ढे बनाये जाते हैं। एक गड्ढा भर जाने पर दूसरा गड्ढा शौचालय के लिए काम आयेगा। भरा हुआ गड्ढा एक साल के भीतर सेल्फ ट्रीटमेंट प्लांट के रूप में काम करते हुए वेस्टेज को खाद के रूप में परिवर्तित कर देगा।

    झारखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा
    अय्यर ने स्वच्छ भारत अभियान को प्रेरित करती बॉलीवुड फिल्म टॉयलेट प्रेम कथा को टैक्स फ्री करने के संबंध में बात की। सीएम ने इस पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। दो अक्तूबर के बाद इस फिल्म को मोबाइल वैन के माध्यम से झारखंड के गांवों में दिखाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं झारगोव टीवी के माध्यम से इसे सभी मुखिया को भी दिखाया जायेगा। बैठक में मुख्य सचिव राजबाला वर्मा और स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

    झारखंड में शौच मुक्त अभियान संतोषजनक
    भारत सरकार के पीएचइडी सचिव पी अय्यर ने शुक्रवार को रांची में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। स्वच्छ भारत अभियान की झारखंड में स्थिति के बावत दोनों के बीच चर्चा हुई। सीएम से मुलाकात के बाद भारत सरकार के पीएचइडी सचिव पी अय्यर ने विभागीय अधिकारियों के साथ रांची में प्रोजेक्ट भवन में ही बैठक की। राज्य में चल रहे अभियान की समीक्षा की गयी। बैठक में झारखंड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    भारत सरकार के सचिव अय्यर ने राज्य में खुले में शौच मुक्त अभियान की प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के प्रयास की सराहना की। यहां जानकारी मिली कि सूबे का एक जिला रामगढ़ ओडीएफ घोषित हो चुका है और 11 जिले इसी साल ओडीएफ घोषित होंगे। पी अय्यर ने सीएम की इस घोषणा पर खुशी जाहिर कि वर्ष 2018 तक झारखंड के सभी जिले ओडीएफ घोषित हो जायेंगे।
    कहा कि यहां अभियान सही ढंग से चल रहा है और यह लक्ष्य पूरा हो जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुनिया के निवेशकों की नजर झारखंड पर: जयंत
    Next Article भंडरिया चर्च के फादर पर नियम विरुद्ध पेड़ काट कर सड़क बनाने का आरोप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

    July 6, 2025

    झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

    July 6, 2025

    ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

    July 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
    • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version