Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत विरोधी शक्तियों से होना होगा सावधान : मोहन भागवत
    राज्य

    भारत विरोधी शक्तियों से होना होगा सावधान : मोहन भागवत

    adminBy adminAugust 15, 2023Updated:August 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि सम्पूर्ण दुनिया को प्रकाश देने के लिए भारत को सामर्थ्य सम्पन्न होना होगा। भारत सामर्थ्य सम्पन्न न हो, इसके लिए कार्यरत शक्तियों के प्रति हमको सावधान भी होना होगा। हम अपने इस स्वत्व के आधार पर हमारा राष्ट्रध्वज किन बातों का दिग्दर्शन करता है, इसको समझकर कार्यरत रहें और सम्पूर्ण देश को एक बनाएं।

    देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर बेंगलुरु के वासावी कन्वेंशन हॉल में समर्थ भारत द्वारा आयोजित समारोह में डॉ. भागवत ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद राष्ट्रगान का गान किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में डॉ. भागवत ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    डॉ. भागवत ने कहा कि ज्ञान, कर्म, भक्ति, निर्मलता और समृद्धि के आधार पर सारे विश्व को जीवन जीने की सीख दें। अपने स्व के आधार पर तंत्र बनाते हुए हमें आगे बढ़ना पड़ेगा। 15 अगस्त 1947 में मिली स्वतंत्रता के बाद देश को आगे ले जाने की एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया शुरू हुई। उस प्रक्रिया को हमको आगे बढ़ाना है। इसका आज हम संकल्प लें।

    संघ प्रमुख डॉ. भागवत ने कहा, “हम गुरुपद मांगेंगे नहीं, दुनिया कहेगी भारत हमारा गुरु है।” उन्होंने कहा कि यहां हमने ध्वजारोहण किया। भारत माता का पूजन किया। सूर्य भगवान की आराधना आप लोग कर रहे हैं, सूर्य नमस्कार के द्वारा। यह अत्यंत समीचीन बात है। हम तेज की उपासना करने वाले लोग हैं इसलिए भारत है, जो ‘भा’ यानी प्रकाश अर्थात जो प्रकाश में रत रहता है वो भारत है। प्रकाश का जो उद्गम है हमारे विश्व के लिए वो हमारा सूर्य है उस आदित्य की आराधना स्वतंत्रता दिवस पर करना ये अत्यंत औचित्यपूर्ण कार्य है। आपने किया और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व को प्रकाश देने के लिए भारत स्वतंत्र हुआ। स्वतंत्र होना, वो जो स्व है, वो यही है- एतद् देश प्रसूतस्य शकासाद् अग्रजन्मन:, स्वं-स्वं चरित्रं शिक्षरेन् पृथ्वियां सर्व मानव:। आज विश्व को इसकी आवश्यकता है, हमको इसके लिए तैयार होना है। तैयार होने के लिए क्या करना है?

    डॉ. भागवत ने कहा, “हमें अपने राष्ट्रध्वज के स्वरूप का चिंतन करना है। ये करना है तो हमें ज्ञान की, प्रकाश की आराधना करनी पड़ेगी, तमसो मा ज्योतिर्गमय। इस दिशा में अपने जीवन को अग्रसर करना पड़ेगा और त्याग करना पड़ेगा, निरंतर कर्मशील रहना पड़ेगा इसलिए हमारे ध्वज के शीर्ष स्थान पर ये कसरिया, भगवा, गेरुआ रंग है। ये इन बातों का प्रतीक है। तिरंगे के शीर्ष स्थान पर केसरिया-भगवा रंग हमें त्याग और कर्मशील होने का संदेश देता है। मन के सारे विकारों, स्वार्थ और भेदों को मिटाकर सबके लिए करना, उस निर्बल सुचितापूर्ण मन का प्रतीक सफेद रंग है, वह अपने ध्वज के मध्य में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल के शिमला मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता तीन लोगों के और शव बरामद, 16 की तलाश जार
    Next Article जरूरतमदों को तीन कमरे का आवास देगी हेमंत सरकार
    admin

      Related Posts

      बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान

      October 30, 2026

      भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

      October 30, 2026

      बंगाल के स्कूलों में अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ और ‘अब्बा’ नहीं ‘बाबा’ पढ़ेंगे बच्चे, मुगल इतिहास पर भी चलेगी कैंची

      October 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिवाली से पहले झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिल सकते हैं ₹2500, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त की तैयारी
      • JTET परीक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी करें सहयोग
      • CJI सूर्यकांत का 2 नवंबर को झारखंड दौरा, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
      • IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version