Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर निर्माण का जायजा लेने से पहले किए रामलला के दर्शन
    राज्य

    मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर निर्माण का जायजा लेने से पहले किए रामलला के दर्शन

    adminBy adminAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या के दो घंटे के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए।

    लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा एवं दिगम्बर अखाड़े के महंत रामचंद्रदास जी महाराज की 20वीं पुण्यतिथि पर सरयू तट स्थित उनके समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाधि स्थल के व्यवस्था प्रबंधक आचार्य नारायण मिश्रा, पुजारी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

    जिलाधिकारी नीतीश कुमार के मुताबिक मुख्यमंत्री दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि परमहंस रामचन्द्र दास जी महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना के लिए 1950 में जिला न्यायालय में मुकदमा दायर किया। जिला अदालत ने पूजा–पाठ करने की अनुमति दे दी। मुस्लिम पक्षकारों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील की। उच्च न्यायालय ने जिला अदालत के फैसले को उचित ठहराया।

    दिगम्बर अखाड़े में बैठक हुई, जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति का गठन हुआ। समिति की बैठक में तय किया गया कि श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए जन-जागरण किया जाएगा। परमहंस जी ने वर्ष 1985 के अक्टूबर माह में जनजागरण अभियान के लिए अयोध्या से छह राम-जानकी रथों का पूजन कर विभिन्न क्षेत्रों में भेजा।

    परमहंस जी ने अयोध्या में घोषणा कर दी थी कि ‘अगर एक फरवरी 1989 तक श्रीराम जन्मभूमि का ताला नहीं खुला तो मैं आत्मदाह करूंगा।’ इसी बीच आठ मार्च 1989 को श्रीराम मंदिर का ताला खोल दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन सौ फीट नीचे खाई में गिरने से अमरनाथ गुफा से लौट रहे बिहार के श्रद्धालु की मौत
    Next Article उद्योगपति रतन टाटा उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित
    admin

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025

    सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version