Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज भोपाल में मप्र सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च करेंगे
    Top Story

    केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज भोपाल में मप्र सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान का रिपोर्ट कार्ड लॉन्च करेंगे

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 20, 2023Updated:August 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज (रविवार ) राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान (2003-2023) 20 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड लॉन्च करेंगे। वे केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार की योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में आए बदलाव के आंकडे़ भी रिपोर्ट में रखेंगे।

    इस दौरान केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाह ग्वालियर में आयोजित भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

    भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि शाह वायुसेना के विमान से दोपहर 12:05 बजे राजाभोज विमानतल पहुंचेंगे। वे यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान 20 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड को लॉन्च करेंगे। केन्द्रीयमंत्री शाह दोपहर 2:40 बजे भोपाल से ग्वालियर रवाना होंगे। वह ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करेंगे। वे शाम 5ः30 बजे होटल आदित्याज में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। शाह रात्रि 7ः45 बजे वायुसेना के विमान से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

    केन्द्रीय गृहमंत्री के भोपाल और ग्वालियर प्रवास के लिए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को मिनिस्टर इन वेटिंग नॉमिनेट किया गया है। शाह के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। उनके कार्यक्रम स्थल से तीन किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग और रेड जोन घोषित किया गया है। यह आदेश रविवार तड़के से ही लागू हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तरी वजीरिस्तान में आतंकी हमला, 11 मजदूर मारे गए, खैबर में दो दहशतगर्द ढेर
    Next Article दिल्ली में रानी झांसी रोड पर दो पूजास्थलों की सामने की दीवार गिराई गई
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version