Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- आश्चर्यचकित नहीं
    विदेश

    पुतिन की सत्ता को चुनौती देने वाले प्रिगोझिन की विमान हादसे में मौत, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा- आश्चर्यचकित नहीं

    adminBy adminAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को से करीब सौ किलोमीटर दूर उत्तरी हिस्से में हुए विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जिसमें रूस के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। विमान हादसे में वैगनर प्रमुख की मौत को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वे इस खबर से हैरान नहीं हैं।

    रूसी विमान एजेंसी के मुताबिक वैगनर प्रमुख दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे और इस दुर्घटना में कोई जीवित नहीं बचा। हादसे में प्रोगोझिन की मौत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि `वास्तव में मैं नहीं जानता क्या हुआ लेकिन मैं इस खबर से बिल्कुल आश्चर्यचकित नहीं हूं। रूस में ऐसा बहुत कुछ नहीं होता है, जिसके पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन न हों।’

    वैगनर ग्रुप क्रेमलिन सहयोगी भाड़े का एक संगठन है जिसके प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने इसी वर्ष जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करते हुए अपने सैनिकों के साथ मॉस्को पर चढ़ाई कर दी थी। उसने 24 जून को एक वीडियो संदेश जारी कर ऐलान किया था कि वह 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं और पुतिन को चुनौती देते हुए कहा था कि रूस को 24 घंटे के भीतर नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है।

    हालांकि बेलारूस की मध्यस्थता के बाद प्रगोझिन पीछे हट गए थे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रिगोझिन के विद्रोह को अक्षम्य विश्वासघात और राष्ट्रद्रोह करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वे प्रिगोझिन को कभी माफ नहीं करेंगे।

    प्रिगोझिन का निजी सैन्य बल वैगनर, यूक्रेन के खिलाफ रूस की नियमित सेना के साथ लड़ चुका है लेकिन रूस की एक मिसाइल हमले में बड़ी संख्या में उसके लड़ाकों की मौत के बाद प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। 1 जून 1961 को लेलिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में जन्मे येवगेनी प्रोगोझिन निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप का संस्थापक था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिक्स समिट में मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, बातचीत की
    Next Article राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 7 यात्रियों की मौत, 19 घायल
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version