Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, 20 मिनट बाद मुचलके पर रिहा, कहा- आज जो कुछ हुआ ‘न्याय का मजाक’
    विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार, 20 मिनट बाद मुचलके पर रिहा, कहा- आज जो कुछ हुआ ‘न्याय का मजाक’

    adminBy adminAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अटलांटा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने के लिए धोखाधड़ी और साजिश करने के आरोप में गुरुवार को जॉर्जिया के फुल्टन काउंटी जेल में गिरफ्तार कर लिया गया। जेल प्रशासन ने उनका मग शॉट किया। हालांकि, 20 मिनट बाद उन्हें 200,000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहा होते ही वह हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। वहां से वह न्यूजर्सी जाएंगे।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटनाक्रम की व्यापक चर्चा की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मग शॉट लेने के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि ट्रंप की ऊंचाई छह फुट तीन इंच (1.9 मीटर), वजन 215 पाउंड (97 किलोग्राम) और बालों का रंग ‘गोरा या स्ट्रॉबेरी’ है। रिहाई के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि आज जो कुछ भी हुआ वह एक तरह से न्याय का मजाक है।

    मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र किया गया है कि अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस के आरोपित के चेहरे की फोटो खींचने को मग शॉट कहते हैं। इस घटनाक्रम की रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रंप के जेल पहुंचते ही दर्जनों समर्थक बैनर और अमेरिकी झंडे लहराते हुए उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हो गए। इनमें जॉर्जिया के अमेरिकी प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन भी थे। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति के सबसे वफादार माना जाता है। अटलांटा क्षेत्र में विमानन उद्योग से जुड़े 49 वर्षीय लाइल रेवर्थ गुरुवार सुबह से जेल के पास 10 घंटे से उनका इंतजार कर रहे थे।

    रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्रंप को जॉर्जिया में 13 अलग-अलग मामलों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें धोखाधड़ी का आरोप, झूठे बयान सहित कई मामले शामिल हैं। इससे पहले ट्रंप के पूर्व सहयोगी मार्क मीडोज ने फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण किया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडोज उन 18 सह आरोपितों में से एक हैं जिन पर वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने के लिए साजिश रचने में ट्रंप की मदद करने का आरोप है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवाराणसी से सांस्कृतिक समूह की बैठक और घोषणा को देखना एक यादगार क्षण : जी. के. रेड्डी
    Next Article नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने कोशी सरकार के नीतिगत फैसला लेने पर रोक लगाई
    admin

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version