Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»B-20 हर फैसले से पहले विचार करें कि धरती पर क्या होगा इसका असरः प्रधानमंत्री
    Breaking News

    B-20 हर फैसले से पहले विचार करें कि धरती पर क्या होगा इसका असरः प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बी-20 समिट में भाग ले रहे देश-विदेश के प्रतिनिधियों से सबके लिए लाभप्रद व्यवस्था तैयार करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें हर फैसले से पहले यह विचार करना चाहिए कि इसका धरती पर क्या असर होगा।

    प्रधानमंत्री ने जी-20 से जुड़े देशों के बिजनेस लीडर्स के शिखर सम्मेलन बी-20 को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पृथ्वी के स्वास्थ्य से जुड़े विचारों को आपस में जोड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गए हैं। वह भोजन करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि इसका उनके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ठीक इसी तरह बिजनेस और समाज को भी ग्रह के स्वास्थ्य को देखते हुए फैसले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट’ मिशन ‘लाइफ’ के पीछे यही भावना है।

    उन्होंने कहा कि एक भरोसेमंद सप्लाई चैन को निरंतर बनाए रखने में भारत एक भरोसेमंद सहयोगी बनने के लिए तैयार है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान सप्लाई टूट जाने का सबसे ज्यादा नुकसान उन्हें हुआ जिसे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। कोरोना महामारी ने हमें यह बताया है कि हमें आपसे विश्वास पर सबसे अधिक निवेश करना चाहिए। कोरोना महामारी में भारत ने इसी आपसी विश्वास को दुनिया तक पहुंचाया। भारत ने 150 से ज्यादा देशों को दवाइयां पहुंचाईं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने कार्बन क्रेडिट सुना है लेकिन भारत ने ग्रीन क्रेडिट का फार्मूला अपनाया है। इसमें पर्यावरण के आधार पर बिजनेस का मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि इसे वैश्विक अभियान बनाया जाना चाहिए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दुर्लभ धातुओं की असमानता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत सभी को है लेकिन कुछ ही देशों के पास इसके संसाधन हैं। ऐसा ना हो कि यह असमानता आने वाले समय में नए उपनिवेशवाद को जन्म दे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एक लाभप्रद बाजार भी तभी तक अपने आप को बनाए रख सकता है जब तक की उत्पादक और उपभोक्ता दोनों के हितों को सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि सबको बराबर का भागीदार बनने में ही आगे प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि हमें दूसरे देशों को केवल एक बाजार नहीं समझना चाहिए। यह बात उन देशों को भी जल्द समझ में आ जाएगी जो खुद को केवल निर्माता के तौर पर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ‘कंज्यूमर डे केयर’ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हम उपभोक्ता की देखभाल करेंगे तो उसके जुड़े अधिकारों के मुद्दे का खुद ही समाधान हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJHARKHAND : असदुद्दीन ओवैसी 30 अगस्त को अपने प्रत्याशी के लिए मांगेंगे जनसमर्थन
    Next Article भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात का 104वां संस्करण
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version