Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दत्तपुकुर ब्लास्ट : एक गिरफ्तार, तृणमूल नेता के घर में चल रहा था कारखाना
    Breaking News

    दत्तपुकुर ब्लास्ट : एक गिरफ्तार, तृणमूल नेता के घर में चल रहा था कारखाना

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में एक पटाखा कारखाने में विस्फोट से आठ लोगों की मौत के सिलसिले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हुई है। उसका नाम सफीक अली है। उसे रविवार देर रात नीलगंज से गिरफ्तार किया गया है। पता चला है कि वह ब्लास्ट में मारे गए पटाखा कारखाना मालिक कयामत अली का पार्टनर था। प्रारंभिक तौर पर पुलिस का दावा है कि तीन लोग मिलकर इस कारखाने को चलाते थे। इसमें सफीक और कयामत के साथ समसुल भी शामिल था जो तृणमूल कांग्रेस का स्थानीय नेता है। आरोप है कि इसमें पटाखे बनाने की आड़ में बड़े पैमाने पर बम तैयार किए जाते थे। हर महीने पुलिस को मोटी रकम दी जाती थी जिसकी वजह से प्रशासन ने इस तरफ से आंखें बंद कर रखा था। इधर रविवार सुबह इस वारदात के बाद राज्यपाल उत्तर बंगाल के माटीगाड़ा से सीधे उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया जिसके बाद अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की है। इस मामले में अभी तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। राज्यपाल ने माना है कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि उसके पीछे एक बहुत बड़ी साजिश है।

    उल्लेखनीय है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कारखाने की पूरी दीवार और छत उड़ गई थी। मारे गए लोगों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे। इसके पहले एगरा में भी इसी तरह से ब्लास्ट हुआ था जिसमें कई लोग मारे गए थे। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने हर महीने पटाखा कारखाना चलाने वालों से रुपये लेकर कारोबार को संरक्षण दिया था। दत्तपुकुर की घटना में भी स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के नूंह में पुलिस के साये में सुबह संतों ने किया नल्हेश्वर मंदिर में जलाभिषेक
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट से रजनीगंधा कंपनी को राहत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

      January 13, 2026

      नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी

      January 13, 2026

      देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version