Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ब्रिटेन की हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, साइबर हमले के अंदेशे को मंत्री ने किया खारिज
    Breaking News

    ब्रिटेन की हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित, साइबर हमले के अंदेशे को मंत्री ने किया खारिज

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन में सोमवार को बंद हुई हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। हवाई यातायात सेवा में तकनीकी खराबी की वजह से उपजे इस संकट के पीछे किसी तरह के साइबर हमले की आशंका को ब्रिटेन सरकार के मंत्री ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    सोमवार सुबह ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क-व्यापी गड़बड़ी हुई थी। उसके कारण सैकड़ों उड़ानों को रद्द करना पड़ा। वैसे स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है और हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। इस कारण पूरे ब्रिटेन में यात्रियों को अपने गंतव्य पर पहुंचने लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे हवाईअड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल है। सैकड़ों उड़ानें गंभीर रूप से बाधित हुईं हैं और हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हैं। इसको लेकर ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को कहा कि तकनीकी मुद्दा तो हल हो गया है लेकिन उड़ानें प्रभावित होती रहेंगी, क्योंकि एयरलाइंस अपने शेड्यूल पर फंसे हुए यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।

    अचानक आए इस संकट के पीछे शुरुआत में साइबर अटैक की आशंका जताई गयी थी। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर खासी चर्चाएं होती रहीं। हालांकि बाद में ब्रिटेन सरकार में मंत्री मार्क हार्पर ने किसी तरह के साइबर अटैक की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को हुई इस हवाई यातायात नियंत्रण की गड़बड़ी के पीछे साइबर अटैक नहीं था। हार्पर ने बताया कि लगभग एक दशक से इस पैमाने पर कुछ नहीं हुआ है, आमतौर पर सिस्टम बहुत अच्छा काम करता है। उन्होंने कहा कि हमारे तकनीकी विशेषज्ञों ने इसे देखा है और यह स्पष्ट है कि यह कोई साइबर सुरक्षा घटना नहीं थी। मंत्री ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसकी स्वतंत्र समीक्षा होगी और आने वाले दिनों में एक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। सिस्टम को सोमवार दोपहर को ठीक कर लिया गया था और चीजें सामान्य हो रही हैं लेकिन जाहिर तौर पर कुछ व्यवधान है, जो लोगों के लिए आज भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे संकट से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही उम्मीद जताई कि एयरलाइंस अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आगे बढ़ेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि वे लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाएं, उन्हें वैकल्पिक उड़ान पर ले जाएं और इस बीच भोजन, पेय और आवास की व्यवस्था करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती, अमित शाह ने जताई खुशी
    Next Article इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, सजा पर रोक लगा रिहाई के आदेश
    azad sipahi

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version