Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»रूस के हवाई अड्डे और मॉस्को सहित छह शहरों में ड्रोन हमला, कीव पर बरसीं मिसाइलें
    विदेश

    रूस के हवाई अड्डे और मॉस्को सहित छह शहरों में ड्रोन हमला, कीव पर बरसीं मिसाइलें

    adminBy adminAugust 30, 2023Updated:August 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को। रूस और यूक्रेन का युद्ध एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है। बुधवार को रूस के पेस्कोव हवाई अड्डे और राजधानी मॉस्को सहित छह शहरों में यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया। इस हमले में चार बड़े रूसी सैन्य विमान क्षतिग्रस्त हो गए और विमानों की आवाजाही बंद हो गयी। जवाब में रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइलों से जोरदार हमला किया।

    यूक्रेन पर रूसी हमला हुए डेढ़ वर्ष से अधिक हो गया है। बुधवार को रूस पर यूक्रेन ने युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। उत्तर-पश्चिमी रूसी शहर पेस्कोव स्थित एक हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें चार बड़े रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा रूस की राजधानी मॉस्को सहित छह शहरों को निशाना बनाया गया है। पेस्कोव के गवर्नर मिखाइल वेदर्निकोव ने बताया कि वह हमले के दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। वेदर्निकोव ने बताया कि हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, लेकिन कोई भी हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि सिर्फ पेस्कोव में ही नहीं बल्कि रूस के छह शहरों में ड्रोन अटैक हुआ है।

    पेस्कोव शहर एस्टोनिया की सीमा के करीब पड़ता है और यूक्रेन से 600 किमी. से भी अधिक दूरी पर स्थित है। रूसी हवाई अड्डे पर हुए हमले की जिम्मेदारी यूक्रेन ने नहीं ली है, लेकिन यह माना जा रहा है कि बीते कुछ सप्ताह से रूस पर हमले के लिए यूक्रेन ने विस्फोटक ड्रोन का इस्तेमाल अधिक कर दिया है। वेदर्निकोव ने बताया कि एयरपोर्ट के रनवे पर हुए हमले से नुकसान का अनुमान जब तक नहीं हो जाता, तब तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस ड्रोन हमले में चार इल्यूशिन आईएल-76 भारी परिवहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    वैसे इस हमले को रूस-यूक्रेन युद्ध का अब तक का सबसे भयानक हमला माना जा रहा है। एक तरफ जहां यूक्रेन ने मास्को पर ड्रोन हमला किया तो जवाबी कार्रवाई में रूस ने भी कीव पर कई मिसाइलें दागीं। इसके बाद कीव में लगातार कई धमाके सुनाई दिए। दोनों देशों ने अपने एयर डिफेंस के सफलतापूर्वक इस्तेमाल का दावा किया है। इस हमले के बाद पेस्कोव एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकीमतों में कटौती के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू, 200 रुपये हुआ सस्ता
    Next Article 31 अगस्त को दिन भर बांध सकेंगे राखी
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version