Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ब्राज़ील सेना के कमांडर जनरल ने पोखरण में एकीकृत फायर पावर प्रदर्शन देखा
    देश

    ब्राज़ील सेना के कमांडर जनरल ने पोखरण में एकीकृत फायर पावर प्रदर्शन देखा

    adminBy adminAugust 30, 2023No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जैसलमेर। ब्राजील की सेना के कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा ने बुधवार को राजस्थान के पोखरण और जोधपुर का दौरा किया। कमांडर जनरल टॉमस 28 अगस्त से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

    ब्राजीलियन सेना के कमांडर का बुधवार को पोखरण पहुंचने पर डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने स्वागत किया। कमांडर जनरल टॉमस ने समग्र फायर पावर प्रदर्शन देखा, जिसमें स्वदेशी हथियार प्रणालियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जनरल टाॅमस ने ‘आत्मनिर्भरता’ के हिस्से के रूप में ‘मेड इन इंडिया’ प्लेटफार्मों में गहरी रुचि दिखाई। इन हथियार प्रणालियों के जरिये पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में कवचित, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, आर्टिलरी, आर्मी एयर डिफेंस और विमानन संपत्तियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त हथियार फायरिंग करते हुए युद्धाभ्यास को अंजाम दिया। जनरल टाॅमस ने सामंजस्य, समन्वय और अंतरसंचालनीयता के लिए प्रशंसा की और विभिन्न क्षेत्रों और कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए भारतीय सेना की मजबूती की सराहना की।

    पोखरण दौरे के पश्चात उन्होंने जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किले का दौरा किया। जहां उन्होंने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों का अनुभव किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-चीन सीमा विवाद पर झूठ बोलती है सरकार : राहुल गांधी
    Next Article फिल्म जवान की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version