Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अरब सागर में उतारा गया प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का आखिरी युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’
    देश

    अरब सागर में उतारा गया प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का आखिरी युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’

    adminBy adminSeptember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – रिमोट से बटन दबाते ही डेक से खिसककर समुद्र के पानी में उतर गया जहाज
    – भारत में पर्वत शृंखलाओं के नाम पर सभी सात जहाजों का हुआ है नामकरण

    नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के लिए बनाया गया प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट्स का आखिरी और सातवां युद्धपोत ‘महेंद्रगिरी’ शुक्रवार को रिमोट से बटन दबाकर अरब सागर में उतार दिया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ ने मुंबई में जहाज को लांच किया। इस प्रोजेक्ट के जहाजों को भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने इन-हाउस डिजाइन किया है। जहाज का नाम ओडिशा स्थित पूर्वी घाट के एक पर्वत शिखर के नाम पर रखा गया है, जिस पर ब्रह्मोस मिसाइल की भी तैनाती हो सकती है।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। लॉन्च समारोह में मुंबई के राज्यपाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, नौसेना प्रमुख, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति ने इस बात पर प्रकाश डाला कि महेंद्रगिरी की लांचिंग भारत के समुद्री इतिहास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने युद्धपोत उत्पादन और देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि शिपयार्ड ने भारतीय नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में एक दुर्जेय शक्ति के रूप में उभरने में महत्वपूर्ण रूप से सक्षम बनाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महेंद्रगिरी शक्तिशाली अरब सागर के पानी को छूने के बाद उन्हीं पहाड़ों से शक्ति प्राप्त करेगा, जिनके नाम पर इसका नाम रखा गया है।

    नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र और बड़े हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां लगातार बनी हुई हैं। इसके अलावा समुद्री डकैती, नशीली दवाओं की तस्करी, प्राकृतिक आपदाएं आदि जैसी गैर-पारंपरिक चुनौतियों का संकट भी है। समुद्री हितों के साथ-साथ क्षेत्र में सभी को प्रभावित करने वाले सुरक्षा खतरों से निपटने में भी सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने के लिए महासागरों के विशाल क्षेत्र में तैनात है। उदाहरण के लिए अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी मिशन पर तैनात एनावल फ्रिगेट को आपदा राहत कार्यों, खोज और बचाव मिशन, आपातकालीन निकासी, दोस्तों को सहायता प्रदान करने, अभ्यास में भाग लेने और वास्तव में कार्य करने के लिए फिर से तैनात किया जा सकता है।

    प्रोजेक्ट 17ए कार्यक्रम के तहत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) को चार और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने तीन जहाज़ों का निर्माण सौंपा गया था। इस परियोजना के पहले छह जहाज तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, नीलगिरी, हिमगिरी और विंध्यगिरी 2019-2023 के बीच लॉन्च किए जा चुके हैं। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 अगस्त को विंध्यगिरी को कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) में लॉन्च किया था। भारत में पर्वत शृंखलाओं के नाम पर इन सभी जहाजों के नाम रखे गए हैं।

    एक पखवाड़े के भीतर लांच किया गया ‘महेंद्रगिरी’ जहाज प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट का सातवां जहाज है। शिवालिक क्लास के बाद इन युद्धपोतों में बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार और सेंसर तथा प्लेटफ़ॉर्म प्रबंधन सिस्टम हैं। नव नामित महेंद्रगिरी तकनीकी रूप से उन्नत जंगी जहाज है और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के भविष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपनी समृद्ध नौसैनिक विरासत को अपनाने के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रतीक रूप है। ‘आत्मनिर्भरता’ के प्रति देश की दृढ़ प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रोजेक्ट 17ए जहाजों के उपकरणों और प्रणालियों के लिए 75 प्रतिशत ऑर्डर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित स्वदेशी प्रतिष्ठानों को दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बी-20 इंटरनेशन एयरोस्पेस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया
    Next Article जोहान्सबर्ग में बिल्डिंग में लगी आग में अब तक 74 की मौत
    admin

      Related Posts

      10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा

      November 22, 2026

      शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार

      November 22, 2026

      मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

      November 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST सुपरिंटेंडेंट, घर से मिले 1.86 करोड़ के कैश, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा
      • शिव नादर परिवार ने 2,593 करोड़ रुपये किए दान, लगातार पांचवें साल बना देश का सबसे बड़ा परोपकारी परिवार
      • CM हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र, झारखंड हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति की मांग
      • मारुति के मालिकाना हक और 1970 के समझौते को लेकर निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
      • प्रिंस खान के गिरोह पर अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी तेज, दुबई में छिपे भाई और साले के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version