Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    Top Story

    शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    adminBy adminSeptember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार शनिवार को शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मिले। इस दौरान वे रांची के 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शहरी क्षेत्र के इलाही नगर, संजीवनी नगर एवं जाकिर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मामलों से संबंधित उनकी शिकायतों और सुझावों को जाना।

    उन्होंने आम मतदाताओं से सीधे वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूट तो नहीं गया है। क्या बीएलओ उनके घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं? साथ ही मतदाता सत्यापन के बाद क्या घर के बाहर स्टीकर लगाए गए हैं? इतना ही नहीं उन्होंने एक अपार्टमेंट और दो स्लम इलाके के मतदाताओं के बीच बैठकर उनसे सामूहिक विमर्श भी किया।

    भ्रमण के क्रम में कुछ मतदाताओं ने बताया कि वे अर्हता रखते हैं लेकिन अभी तक उनका वोटर आईडी कार्ड नहीं बन पाया। कुछ ऐसे भी मतदाता मिले जिनका वोटर आईडी कार्ड दूसरे राज्य, जिले एवं विधानसभा क्षेत्र का बना हुआ है लेकिन काफी समय से इस क्षेत्र में रहने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। इन सब के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है उनके लिए अभियान चलाएं। ऐसे क्षेत्रों में कैम्प लगाकर नागरिकों से फॉर्म छह एवं फॉर्म आठ भरवाकर मतदाता सूची को अद्यतन बनाएं।

    इससे पूर्व उन्होंने अपने सभा कक्ष में रांची की उपायुक्त एवं निर्वाचन कार्यों से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कुमार ने कहा कि हर बार यही संज्ञान में आता है कि रांची के मतदाता अच्छे प्रतिशत में वोट नहीं करते हैं। यह बात यहां के मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मियों और पदाधिकारियों के लिए गंभीरता के साथ चिंतन करने योग्य है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कोई भी वोटर छूटे नहीं इस उद्देश्य से हमें साथ मिलकर एक टीम भावना के साथ काम करना है।

    समीक्षा के क्रम में उन्होंने रांची, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का धीमा कार्य देखकर रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्र में निर्वाचन के कार्य में पदाधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें चिन्हित कर उन पर अविलंब विभागीय कार्रवाई करें। कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र की मतदाता सूची में वैसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गयी है और उनका नाम अभी भी सूची में मौजूद है, उनका नगर निगम से निर्गत मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मतदाता सूची से नाम विलोपित करने का काम करें।

    इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, निर्वाचन कार्यालय के ओएसडी गीता चौबे, निर्वाचन कार्य से जुड़े जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को दी बधाई
    Next Article भारत का ‘आदित्य-एल1’ लक्ष्य की ओर रवाना, इसरो ने कहा- प्रक्षेपण सफल
    admin

      Related Posts

      विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम

      November 13, 2026

      जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

      November 13, 2026

      रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विचाराधीन कैदी से अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, जेल IG के निर्देश पर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंची जांच टीम
      • जेईई मेन 2026 परीक्षा गड़बड़ी मामला: टीसीएस के तीन आरोपियों को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत
      • रांची के इंद्रपुरी में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
      • एचईसी के भविष्य पर संकट गहराया, कर्मचारियों के बकाया वेतन पर भी संशय
      • गिरिडीह से अगवा नाबालिग किशोरी ओडिशा से बरामद, बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की थी साजिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version