Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़ में घपले-घोटाले और वादाखिलाफी की सरकारः अमित शाह
    राज्य

    छत्तीसगढ़ में घपले-घोटाले और वादाखिलाफी की सरकारः अमित शाह

    adminBy adminSeptember 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में शनिवार को दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 104 पृष्ठों का आरोप पत्र जारी किया। भाजपा के इस आरोप पत्र में 50 से अधिक बिंदुओं को शामिल किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि घपले-घोटाले और वादाखिलाफी की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आएंगे, भ्रष्टाचार करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा करेंगे।

    डबल इंजन की सरकार बनाने आह्वान- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला, कोयला घोटाला, पदोन्नति भ्रष्टाचार घोटाला समेत कई मामलों को लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने एक बार फिर कमल पर निशान लगाकर डबल इंजन की सरकार बनाने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 15 साल तक रमन सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी के मार्ग पर काम किया। 15 साल तक विकास की अविरत यात्रा चली, मगर यहां भूपेश सरकार की लूटखसोट और घोटाले की सरकार चल रही है। 2024 में तीसरी बार मोदी की सरकार बनेगी। इसके पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।

    छत्तीसगढ़ का भाग्य लिखने वाला चुनाव- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ को पटरी पर लाने के लिए यह आरोप पत्र जारी किया गया है। अगला चुनाव छत्तीसगढ़ के सुनहरे भविष्य का है। जनता को तय करना है भ्रष्ट भूपेश सरकार चाहिए या भाजपा की विकास वाली सरकार चाहिए। अगला चुनाव सीएम या दल बदलने के लिए नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ का भाग्य लिखने वाला चुनाव है। लोग तय करें कि धर्मांतरण करवाने वाली सरकार चाहिए या आदिवासी संस्कृति को जीवित करने वाली सरकार। जनता को तय करना है हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए, या विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार चाहिए। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार और घोटालों से सिर्फ भाजपा बचा सकती है।

    छत्तीसगढ़ को चार गुना अधिक पैसा देने का काम किया- अमित शाह ने कहा कि केंद्र से चावल भेजने के बावजूद 15 किलो के बदले 10 किलो अनाज यहां भूपेश बघेल सरकार ने दिया। ईडी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। जिसने गड़बड़ी किया है कार्रवाई तो होगी, क्यों डरे हैं? हमारे नेता तो नहीं डरे हुए हैं। भूपेश बघेल अगर हिम्मत है तो युवाओं को जवाब दो। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को चार गुना अधिक पैसा देने का काम किया। 2004 से 2014 तक 77 हजार 800 करोड़ रुपये दिए। 9 साल में 3 लाख करोड़ दिया। सात हजार करोड़ किसान सम्मान निधि में दिया। भाजपा सरकार बना दो तो यह राशि 50 हजार करोड़ तक पहुंचा सकते हैं।

    छत्तीसगढ़ में 2,131 करोड़ शराब घोटाला-जल जीवन मिशन को लेकर भी अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बना दीजिए, हर घर में नल से जल दो साल में पहुंचेगा। मुख्यमंत्री को अपने वादों की याद नहीं। 36 में से 19 वादे पूरे नहीं किए। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खुलेआम मतांतरण हो रहा है। प्रदेश में 2,131 करोड़ शराब घोटाला हुआ। प्रदेश में डीएमएफ घोटाला किया। छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर उद्योग खुल गया, इंडस्ट्री बन गई है। शिक्षकों की पोस्टिंग और पदस्थापना में करोड़ों रुपये घोटाला हुआ। पूर्ण शराबबंदी का वादा कर 2100 करोड़ का घोटाला कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की नीलामी कर सरकार ने बेरोजगारों को छला। जो लोग जेल में बंद हैं, वो लोग इनके नाम उजागर न कर दें इसलिए इन्हें नींद नहीं आती।

    इससे पहले स्वागत भाषण में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि आरोप पत्र छोटा सा दस्तावेज है। ये पहली सरकार है जो माफिया को संरक्षण देती है। टारगेट किलिंग करवाती है। आरोप पत्र को संयोजक अजय चंद्राकर, सह संयोजक ओपी चौधरी और प्रेम प्रकाश पाण्डेय के अलावा समिति के सदस्यों की ओर से बनाया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर अमित शाह ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
    Next Article मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट की लॉन्च
    admin

      Related Posts

      अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात

      November 11, 2026

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version