Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सनातन संस्कृति को खत्म कर सरिया कानून लागू करना चाहते हैं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह
    राजनीति

    सनातन संस्कृति को खत्म कर सरिया कानून लागू करना चाहते हैं नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

    adminBy adminSeptember 2, 2023Updated:September 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। वह षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की भावनाओं पर कुठाराघात कर रहे हैं। तुष्टीकरण एवं वोटबैंक के लिए हिंदू के त्योहारों पर छुट्टियों को रद्द किया जा रहा है। सरकार या तो अपनी इस्लामिक मानसिकता त्यागे या गद्दी छोड़ दे।

    शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेगूसराय में मुख्यमंत्री के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार मुस्लिम परस्त राजनीति कर बिहार में सरिया कानून लागू करना चाहते हैं। यहां कई स्कूलों में रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी होती है। यह हिंदुओं के बच्चे को संस्कृति से दूर रखने का षड्यंत्र है। शिक्षकों को जनगणना एवं बीएलओ सहित अन्य कार्य में लगाने पर काम बाधित नहीं होता है। लेकिन हिंदुओं के पर्व से काम बाधित हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि बिहार में सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश रचकर पढ़ाई बाधित होने का बहाना बनाया जा रहा है। साजिश रची जा रही है कि बच्चे यह नहीं जाने की तीज, जितिया, जन्माष्टमी, नवमी और नवरात्र क्या होता है। वे धनतेरस और दीपावली के बारे में नहीं जानें। नीतीश कुमार में हिम्मत नहीं है कि मुसलमान की छुट्टी में कटौती कर सकें। क्योंकि हिंदू जातियों में बंटा है। जिस दिन हिंदू एकत्रित हो जाएंगे, उस दिन नीतीश कुमार को यह नियम वापस लेना होगा।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव जब मुख्यमंत्री थे तो बिहार में सिमी का कार्यालय खुलता था। आज नीतीश कुमार के शासन में पीएफआई फल-फूल रहा है। बिहार की जनता-बिहार का हिंदू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। यह केवल शिक्षक नहीं, बल्कि सनातन संस्कार और संस्कृति पर प्रहार है, इसे वापस लेना होगा। तेजस्वी द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव युवराज हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। उनके पिता ने कहा कि प्रधानमंत्री का गर्दन पकड़ लेंगे।

    वन नेशन वन इलेक्शन विकास के लिए जरूरी है। लालू यादव के प्रश्न का जवाब नितीश कुमार को देना चाहिए। उन्होंने मंच पर कहा कि मेरे ऊपर पशुपालन घोटाला का चार्ज बकवास था। केस किसने किया, सजा कोर्ट ने दी। नीतीश कुमार में हिम्मत है तो वह कहें कि लालू यादव निर्दोष हैं, हमने गलत किया। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को वैज्ञानिकों की मदद से चांद पर पहुंचा दिया। अब हम सूर्य पर पहुंच रहे हैं, आजादी के बाद किसी ने ऐसा नहीं किया।

    नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्पेस सेक्टर दुगुना हो गया। आज पूरी दुनिया भारत के वैज्ञानिकों और मोदी के आगे नत मस्तक है। विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि हिंदुओं की छुट्टी में कटौती किया जाना शर्मनाक है। हम इसके खिलाफ सड़क से संघर्ष सदन तक संघर्ष करेंगे। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के लिए बहुसंख्यक हिंदू समाज का अपमान करने का प्रयास कर रही है। हिंदुओं के त्योहार की छुट्टी रद्द करना वोट बैंक की राजनीति है।

    नीतीश कुमार दुर्गा मंदिरों में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगा सकते हैं। हम मुस्लिम की छुट्टी का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन हमारे पर्व में छुट्टी क्यों। आज विद्यालय में 50 प्रतिशत महिला शिक्षिका हैं। वह कैसे पूजा करेंगी और कैसे विद्यालय जाएंगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। इससे पहले नगर थाना के समीप से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कैंटीन चौक पहुंचे, जहां की नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘एक देश-एक चुनाव’ राष्ट्रहित में लागू होना चाहिए : पुष्कर सिंह धामी
    Next Article सिमडेगा में उग्रवादियों ने पोकलेन को किया आग के हवाले
    admin

      Related Posts

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      राहुल गांधी 4-5 दिसंबर को आ सकते हैं झारखंड, खूंटी में ग्राम प्रधानों और आदिवासी समाज से करेंगे संवाद

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version