Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ नए भारत का उदयः शिवराज
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ नए भारत का उदयः शिवराज

    adminBy adminSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजनाथ सिंह हमारे ऐसे रक्षा मंत्री हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सुरक्षा को इतना मजबूत कर दिया है कि पहले तो पिद्दी-पिद्दी से देश हमें डराते थे, लेकिन चीन के सैनिकों ने हिमाकत की, तो उनकी गर्दन तोड़कर वापस फेंक दिया। आज हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है, उनके नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है। देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री चौहान सोमवार शाम को नीमच में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने आज महाकाल बाबा से प्रार्थना की है कि किसान एक महीने से परेशान हैं, बारिश कर दो, जिससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ जाए। हम प्रार्थना तो कर ही रहे हैं, लेकिन मैं हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठूंगा। सूखे का संकट भी आया, तो मैं उसके पार ले जाऊंगा। हम कमलनाथ थोड़े ही हैं, जो कह दें कि हमारे पास तो पैसे ही नहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार में जब बहुत बारिश हुई और गांधी सागर बांध टूटने की कगार पर था, तब कमलनाथ ने आपको पैसे नहीं दिए। मैं 3,200 करोड़ रुपये की नीमच-जावद सूक्ष्म सिंचाई योजना को मंजूर कर रहा हूँ, जिससे एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन में सिंचाई होगी। कांग्रेस ने तो कभी किसी के खाते में पैसे नहीं डाले। ये केवल पैसा नहीं, सम्मान है। मैं माँ-बहन और बेटी की आँखों में आँसू नहीं रहने दूंगा। हम सरकार नहीं, परिवार चला रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री नहीं भाई हूँ। प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण हमारा लक्ष्य है। आज बीमारू राज्य विकसित राज्य बनकर खड़ा हो गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के काम आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस नहीं भाजपा करेगी। कांग्रेस ने तो एक संगठन बनाया है जो भानुमति का कुनबा है। उनका एक घटक दल है जिनके नेता हैं, वो कह रहे हैं कि सनातन धर्म को मच्छर, कोरोना की तरह खत्म कर देना चाहिए। दुनिया के कई लोग आए, वो न तो सनातन को खत्म कर पाए और न ही हिन्दू को खत्म कर पाए। सनातन को समाप्त करने की बात करने वाले ही समाप्त हो जाएंगे।

    गरीब कल्याण ही भाजपा का संकल्पः विजयवर्गीय
    सभा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को कभी गाँव और गरीब की याद नहीं आई लेकिन भाजपा का संकल्प “गरीब कल्याण“ है। प्रधानमंत्री मोदी गरीब के घर में पैदा हुए, उन्हें पता है गरीब का दर्द क्या होता है। उन्होंने चूल्हे पर खाना बनाते समय अपनी माँ की आंख में आंसू देखे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने घोषणा कर दी कि अब खाना बनाते समय किसी गरीब माता की आंख में आंसू नहीं आने देंगे और उज्जवला योजना से निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया संकट में थी, तब हमारे प्रधानमंत्री ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर दुनिया को संकट से बाहर निकाला। सभा को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

    आकांक्षा पेटी-जनता कहे मन की बात
    सोमवार को नीमच से शुरू हुई जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा ने नवाचार करते हुए जन भावनाओं के अंतर्मन पर अनूठे तरीके से दस्तक दी। यात्रा से पूर्व दशहरा मैदान में आयोजित आमसभा के प्रांगण में विभिन्न पेटियां लगाई गई। मंच से भाजपा नेतृत्व ने आग्रह किया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से आमजन की क्या अपेक्षाएं, आकांक्षा है, वह पर्ची पर लिखकर आकांक्षा पेटी में डाल सकता है। साथ ही सरकार के कार्यों को लेकर हर जन अपने सुझाव भी दे सकता। संगठन ने इस नवाचार से संकेत दिया कि भाजपा की नज़र में समाज के अंतिम तबके का व्यक्ति है, जिनकी प्रगति और तरक्की के सपने सिर्फ पार्टी की बातों में नहीं इरादों में भी है।

    यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
    सभा के पश्चात् रथ यात्रा के स्वागत के लिए नीमच के मुख्य मार्गों पर दोनों और लोगों की कतार लग गई। यात्रा का जनता ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विशेषकर महिलाओं ने जिधर से भी जनआशीर्वाद यात्रा गुज़री घरों की छतों और बालकनी से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के जय के नारे लगाए।

    नीमच के रेलवे स्टेशन को बनाएंगे विश्वस्तरीय स्टेशनः अश्विनी वैष्णव
    नीमच में यात्रा के शुभारंभ के बाद यात्रा जावद पहुंची, जहां सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीमच को रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अकोदिया, बेरछा, मंदसौर, खंडवा, शाजापुर, श्यामगढ़, विक्रमगढ़ आलोट, मक्सी, नेपानगर सहित मप्र के 82 स्टेशनों को भी वर्ल्ड क्लास स्तर का बनाया जाएगा। उन्होंने जनसमूह से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आग्रह किया। सभा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मप्र के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, डॉ. मोहन यादव, जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने जनसुनवाई की
    Next Article देश की अर्थ-व्यवस्था में मध्यप्रदेश का अहम योगदान: राजनाथ सिंह
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version