Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी»हॉकी: नीदरलैंड से 1-3 से हारा भारत, क्वॉर्टर फाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा
    हॉकी

    हॉकी: नीदरलैंड से 1-3 से हारा भारत, क्वॉर्टर फाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन: भारत को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में मंगलवार को लंदन में अधिक रैंकिंग की टीम नीदरलैंड के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी टूर्नामेंट में पहली हार है। सभी गोल पहले दो क्वॉर्टर में किए गए। नीरदलैंड की तरफ से थियरे ब्रिंकमैन (दूसरे मिनट), सैंडर बार्ट (12वें मिनट) और माइक्रो प्रूइसर (24वें मिनट) ने गोल किए जबकि भारत की तरफ से एकमात्र गोल आकाशदीप सिंह ने किया।

    इस हार से हालांकि भारत के टूर्नामेंट में अवसरों पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उसने पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। भारत ने इससे पहले अपने लीग चरण के तीनों मैच जीते थे। नीदरलैंड इस जीत से पूल बी में टॉप पर रहा। उसने अपने सभी मैच जीते। भारत ने 4 में से 3 मैच जीते और वह दूसरे स्थान पर रहा। भारत अब गुरूवार को क्वॉर्टर फाइनल में मलेशिया से जबकि नीदरलैंड पूल ए में चौथे स्थान पर रहे चीन से भिड़ेगा।

    ​

    नीदरलैंड को भारत के खिलाफ शुरू से ही जीत का दावेदार माना जा रहा था। भारतीयों ने धीमी शुरूआत की और नीदरलैंड ने शुरू में ही हमलावर तेवर अपनाए। दूसरे मिनट में ही सरदार सिंह गेंद पर कब्जा नहीं रख पाए और ब्रिंकमैन ने अपनी टीम को बढ़त दिलाने में कोई गलती नहीं की। युवा आकाश चिकते ने इसके बाद छठे मिनट में योनस डि गेयुस के प्रयास को नाकाम किया। नीदरलैंड ने हालांकि 12वें मिनट में अपना स्कोर दोगुना कर दिया। उन्होंने टीम को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

    भारत को अगले ही मूव में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा पाया। नीदरलैंड ने 24वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया। प्रूइसर ने तब ब्योर्न कोलरमैन के पास गोल किया। आकाशदीप के शानदार प्रयास से भारत ने मैच में वापसी की। उन्होंने मैदानी गोल दागा। दूसरे और तीसरे क्वॉर्टर में दोनों टीमों की तरफ से प्रयास किए गए लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवमानना के दोषी जस्टिस कर्णन गिरफ्तार
    Next Article कॉन्ट्रेक्ट पूरा होते ही अनिल कुंबले का टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

    January 2, 2026

    (वार्षिकी) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने 2025 में जीते दो महत्वपूर्ण पदक

    December 28, 2025

    1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा : हरमनप्रीत सिंह

    October 11, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version