Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»नरेन्द्र मोदी ने जी-20 को दिया नया रूप, दुनिया को बताया वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत : राकेश सिन्हा
    बिहार

    नरेन्द्र मोदी ने जी-20 को दिया नया रूप, दुनिया को बताया वसुधैव कुटुंबकम का सिद्धांत : राकेश सिन्हा

    adminBy adminSeptember 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। प्रखर वक्ता और राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि जी-20 की अध्यक्षता करने के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एक नया रूप दिया है। अब तक जितनी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं थी, वह नीति निर्धारकों और शासकों के गिरफ्त में रहती थी लेकिन नरेन्द्र मोदी ने जी-20 को सामान्य लोगों से जोड़ दिया है।

    राकेश सिन्हा ने मंगलवार को बेगूसराय में कहा है कि जी-20 के सभी नीति निर्धारकों का सामान्य लोगों के साथ संवाद कराया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक नई प्रवृत्ति का जन्म हुआ है। यूनाइटेड नेशन एवं अन्य संस्थाओं को भी आम लोगों से जोड़ने का एक मॉडल मिल गया है, प्रतिमान मिल गया है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की उपयोगिता और रचनात्मक तभी रहेगी, जब वह आम लोगों से जुड़े।

    उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए ऐतिहासिक है। यह भारत की उपलब्धि है और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में एक नई प्रवृत्ति का जन्म हुआ। जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत ने ”एक दुनिया, एक परिवार और एक भविष्य” का मूल मंत्र लिए हुए प्रयास किया है कि दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक समूह जी-20 के सदस्य देश अपने मध्य के विवादों का हल निकालें।

    एक स्वर में जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद, आर्थिक निम्नीकरण और असमानता जैसे संकटों का समाधान करें। दुनिया को इस बात की उम्मीद है कि भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 से वर्तमान वैश्विक विभाजन में कमी आएगी। क्योंकि भारत कि विदेश नीति दुनिया में संतुलन के साथ मिलकर कार्य करने पर जोर देती है। भारत ग्लोबल साउथ देशों और दुनिया के मध्य एक सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभाता है।

    अभी भारत दुनिया के करीब सभी मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। बहुपक्षीय संस्थानों में हमारी स्थिति मजबूत हो रही है। जी-20 की अध्यक्षता ग्लोबल साउथ के उद्देश्य को समर्थन देने के साथ नई महत्वाकांक्षा लेकर आई है। इसने थर्ड वर्ल्ड की एकजुटता पर नए विचारों और उद्देश्यों को सामने ला दिया है। अब दुनिया भारत के वसुधैव कुटुंबकम के उस दर्शन को मान रही है, जिस दर्शन को नहीं मानती थी।

    भारत को वैश्विक समूह जी-20 की अध्यक्षता ऐसे समय में मिली है। जब दुनिया अलग-अलग मुद्दों पर विभाजित नजर आती है। ऐसे में भारत का वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र के साथ यह प्रयास है कि वर्तमान समय में सभी देश एक मंच पर आकर वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकालें। क्योंकि अभी दुनिया असंतुलन और दिशाहीनता का शिकार है। ना तो द्विध्रुवीय शीत युद्ध की स्थिति में है, ना ही बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है।

    बल्कि संपूर्ण दुनिया धीरे-धीरे शक्ति केंद्रों में विभाजित होता जा रहा है। सदियों पूर्व से दुनिया को एक परिवार मानने कि भारतीय संस्कृति आज भी उसी सिद्धांत के साथ है। वसुधैव कुटुंबकम में सार्वभौमिक भाईचारा एवं सभी प्राणियों के परस्पर जुड़ाव का सार समाहित है। यह प्राचीन भारतीय दर्शन मानता है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। हर व्यक्ति इस परिवार का एक सदस्य है, चाहे उसकी नस्ल, धर्म, राष्ट्रीयता या जातीयता कुछ भी हो।

    वसुधैव कुटुंबकम उस विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है कि सभी के साथ दया, करुणा और सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए। शांति और सद्भाव के साथ रहने का प्रयास करते रहना चाहिए। आज के आपाधापी से भरे इस संसार में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। हम एक ऐसे वैश्विक गांव में रहते हैं, जहां राष्ट्रों, संस्कृतियों और लोगों के बीच की सीमाएं तेजी से धुंधली होती जा रही हैं।

    इसलिए वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन को अपनाना और एक ऐसी दुनिया बनाने का प्रयास करना अनिवार्य हो जाता है। जहां सभी के साथ समान रूप से और गरिमापूर्ण व्यवहार किया जाता हो। वसुधैव कुटुंबकम की भावना एक ऐसी दुनिया का निर्माण करेगी जो अधिक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और समावेशी होगी। एक बेहतर दुनिया के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की अहम भूमिका होगी।

    राकेश सिन्हा ने कहा कि पहले भी हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते थे। लेकिन तब हमारी ताकत नहीं थी, हमारे नेतृत्व में वह दृष्टि नहीं था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृष्टि और भारत की ताकत ने वसुधैव कुटुंबकम को दुनिया को स्वीकार करवा दिया। वसुधैव कुटुंबकम का दर्शन है कि दुनिया बाजार नहीं परिवार है। पश्चिम इसको बाजार मानती है, हम इसे परिवार मानते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुतिन से मिलने रूस जाएंगे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन, हथियार सौदों पर होगी बातचीत
    Next Article उदय निधि स्टालिन के विरूद्ध बेगूसराय न्यायालय में दायर किया गया परिवाद
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version