Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हैवानियत: पति ने चाकू से ताबड़तोड़ 30 वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया
    देश

    हैवानियत: पति ने चाकू से ताबड़तोड़ 30 वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 21, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यमुनापार के दिलशाद गार्डन इलाके में बुधवार सुबह एक शख्स ने कहासुनी के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 ज्यादा बार वार कर उसे बुरी तरह गोद डाला। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने के लिए बेटा आया तो उसे भी नहीं बख्शा। आरोपी ने बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मीहालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वारदात के बाद आरोपी हमलावर पति फरार है। सीमापुरी थाने की पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फरार पति की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मारी गई महिला की पहचान 36 वर्षीय रेखा बिष्ट के रूप में हुई है जबकि अस्पताल में भर्ती उसके घायल बेटे का नाम विनीत है। 15 वर्षीय विनीत की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

    घटना सीमापुरी इलाके में दिलशाद गार्डन स्थित पी ब्लॉक में सुबह करीब छह बजे हुई। विनोद एक टेंट हाउस में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है। उसकी करीब 17 साल पहले रेखा से शादी हुई थी। विनोद के दो बेटे हैं। एक विनीत को घायल हो गया है और दूसरा 6 वर्षीय संचित। जानकारी के मुताबिक बिष्ट परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल का रहने वाला है। विनोद परिवार के साथ पिछले कुछ सालों से दिलशाद गार्डन इलाके में रह रहा था।

    पत्नी पर करता था शक
    विनोद बिष्ट को यह शक था कि उसकी पत्नी के किसी से रिश्ते हैं। इस बात को लेकर वह कुछ परेशान रहता था। बताया जा रहा है कि कई बार उसकी इसके पहले भी पत्नी से झगड़ा होता रहता था। घटनास्थल पर मौजूद लोग भी आपस में  यही चर्चा कर रहे थे कि इनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच आपस में कहासुनी हुई थी। इसके बाद नाराज होकर विनोद ने घर की रसोई में रखा चाकू उठाया और अपनी पत्नी रेखा पर उसने ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर उसके बड़े बेटे विनीत ने बचाने का प्रयास किया तो उसने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

    चाकू दिखा मौके से भागा
    शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा होते देख आरोपी पति वहां से भागने लगा। हालांकि इलाके के लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने अपने हाथ में रखे चाकू से हमला करने की धमकी दी तो लोग पीछे हट गए और वह मौके से फरार हो गया। बहरहाल इसके बाद लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस फरार विनोद की तलाश कर रही है।

    मामूली बात पर पति द्वारा पत्नी की हत्या की घटनाएं

    • 29 मई, 2017- गाजीपुर में पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद पति ने फांसी लगा खुदकुशी का किया प्रयास।
    • 29 सितम्बर, 2016- अमन विहार में मां से मिलने की जिद करने पर पति ने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
    • 12 सितम्बर, 2016- दूसरी महिला से संबंध नहीं करने की बात करने पर पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या।
    • 23 अगस्त, 2016- कल्याणपुरी में आधे आराम कर बात करने से इंकार करने पर पत्नी को दूसरी मंजिल से फेंक कर हत्या की।
    • 24 जून, 2016- बाबा हरिदासनगर में मना करने पर भी टचस्क्रीन मोबाइल खरीदने पर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेनामी संपत्ति मामला: मीसा भारती से आयकर विभाग ने 7 घंटे की पूछताछ
    Next Article चुनाव आयोग ने झारखंड सरकार से 2 अधिकारियों पर कार्रवाई को कहा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी

    May 3, 2026

    गुजरात भाजपा अध्यक्ष के कथित बयान पर राहुल-प्रियंका ने जताई आपत्ति

    May 3, 2026

    असम विस चुनाव : 126 विस क्षेत्रों की 40 मतदान केंद्रों पर होगी मतगणना

    May 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version