Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बिहार के पू.चंपारण से प्रतिबंधित पीएफआई के राज्य सचिव रियाज मारूफ गिरफ्तार
    Breaking News

    बिहार के पू.चंपारण से प्रतिबंधित पीएफआई के राज्य सचिव रियाज मारूफ गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/पूर्वी चंपारण।बिहार की पूर्वी चंपारण पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पीएफआई के आतंकी मॉड्यूल मामले में चिन्हित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पीएफआई के राज्य सचिव रेयाज मारूफ को चकिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है।

    रियाज की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है,क्योंकि बिहार एटीएस और एनआईए इसे लंबे समय से तलाश रही थी।चकिया नगर परिषद के वार्ड-13 के कुअंवा गांव निवासी रियाज मारूफ शनिवार की सुबह मछली खरीदने चकिया बाजार पहुंचा था।इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने के बाद चकिया पुलिस ने चकिया के सुभाष चौक के समीप गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है। मोतिहारी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी है।जिनके सत्यापन के बाद अग्रेतर कारवाई की जायेगी।

    मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि रियाज मारूफ की गिरफ्तारी की सूचना बिहार एटीएस और एनआईए को दी गयी है।रियाज की तलाश काफी लंबे समय से की जा रही थी,लेकिन अक्सर वह चकमा देकर निकल जा रहा था।वही फरारी के दौरान भी लगातार युवाओ को प्रतिबंधित पीएफआई से जोड़ने का काम कर रहा था।

    पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का पिछले साल खुलासा हुआ था। इस मामले को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने 26 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों समेत पूरे देश में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े लोगों पर दबिश दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को पूरे देश में बैन कर दिया था।

    एनआईए को इस बात की जानकारी मिली थी कि पीएफआई को बैन किए जाने के बावजूद उसके कुछ सदस्य चोरी छिपे इसे एक्टिव करने की तैयारी कर रहे है। जिसके बाद से एनआईए लगातार पीएफआई से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। एनआईए की टीम बिहार के अलग अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही है। पिछले दिनों एनआईए मोतिहारी और कटिहार से पीएफआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

    एनआईए की टीम ने पिछले दिनों मोतिहारी पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर पीएफआई से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों के पास से उनकी बंदूकें भी एनआईए ने जब्त किया था। इससे पहले पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर एनआईए की टीम ने चकिया अफसर कॉलोनी में छापेमारी कर मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया था। दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में पीएफआई की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

    इससे पहले पीएफआई मामले में एनआईए ने मधुबनी में दबिश दी थी। 10 सदस्यों की टीम मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित मकिया गांव पहुंची थी, जहां एनआईए की टीम ने मकतब विद्यालय के शिक्षक और उसकी दो बेटियों को पकड़ा था और पीएफआई से कनेक्शन सामने आने के बाद शिक्षक और उसकी दो बेटियों से एनआईए की टीम ने बेनीपट्टी थाने में पूछताछ की थी। शिक्षक मो. उज्जैर का बेटा अफगानिस्तान जाने की फिराक में था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। मो. उज्जैर का बेटा इंटरनेट के माध्यम से परिवार के लोगों से बात कर रहा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleG-20: नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को अपनाया गया, प्रधानमंत्री ने की घोषणा
    Next Article संपूर्ण अर्थ जगत का चिंतन करने वाला पहला संगठन है ग्राहक पंचायत: डॉ. मोहन भागवत
    azad sipahi

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

      November 18, 2026

      यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला, छह जिलों के DM बदले

      November 16, 2026

      जय शाह फिर बने क्रिकेट के बॉस: आईसीसी (ICC) के लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए निर्विरोध चेयरमैन चुने गए

      November 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के जगन्नाथपुर में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
      • हेमंत कैबिनेट में 41 प्रस्तावों पर लगी अंतिम मुहर, महंगाई भत्ता में 3% की बढ़ोतरी
      • जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती; जानिए पूरा मामला
      • झारखंड में इबोला को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए सख्त दिशा- निर्देश
      • चिकन लॉलीपॉप देने में देरी होने पर दुकानदार की चाकू मारकर की थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version