Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»अन्य खेल»बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में सिंधु, सायना, श्रीकांत
    अन्य खेल

    बैडमिंटन : आस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में सिंधु, सायना, श्रीकांत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिडनी:  रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु और भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

    इसके अलावा, हाल ही में इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी विजयी आगाज करते हुए पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

    विश्व के 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पहले दौर में चीनी ताइपे के कान चाओ यु को सीधे गेमों में 27 मिनट के भीतर 21-13, 21-16 से मात दी। अगले दौर में श्रीकांत का सामना शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वा हो से होगा। दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी सोन वान हो को श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हराया था।

    इस टूर्नामेंट में श्रीकांत के साथ बी. साई. प्रणीत ने अगले दौर में कदम रखा है। सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले प्रणीत ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के पहले दौर में सुगियाटरे को 47 मिनट तक चले मैच में 10-21, 21-12, 21-10 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीन के खिलाड़ी हुआंग युशियांग से होगा।

    सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में उलटफेर करते हुए पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी सुंग जी ह्यून को मात दी। उन्होंने ह्यून को 38 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-10, 21-16 से हराया।

    तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जापान की सयाका साटो को एक घंटे पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-18 से मात दी।

    इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में परुपल्ली कश्यप, अजय जयराम, सिरिल वर्मा और एच.एस. प्रणॉय को हारकर बाहर होना पड़ा।

    कश्यप को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी वान ने 21-18, 14-21, 21-15 से मात दी, वहीं जयराम को हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस ने 14-21, 21-10, 21-9 से पछाड़ा।

    सिरिल को पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में डेनमार्क के हंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंघस ने सीधे गेमों में 21-16, 21-8 से मात दी। इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाले प्रणॉय को इस टूर्नामेंट के पहले दौर में इंग्लैंड ने राजीव ओसेफ ने 21-19, 21-13 से हराकर बाहर किया।

    इसके अलावा, पुरुष युगल और मिश्रित युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी, लेकिन महिला युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

    पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री-बी.सुमिथ रेड्डी और फ्रांसिस एल्विन-कोना तरुण की जोड़ी को हार मिली। अत्री-सुमिथ की जोड़ी को जापान की ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोडा की जोड़ी ने सीधे गेमों में 20-22, 6-21 से हराया, वहीं एल्वि-तरुण को इंडोनेशिया के हेंड्रा सेतियावान और मलेशिया के बू हियोंग तान की जोड़ी ने 21-17, 21-15 से मात दी।

    महिला युगल वर्ग में विजयी क्रम जारी रखते हुए पोनप्पा और रेड्डी की जोड़ी ने पहले दौर में सुआन यु वेंडी चेन और जेनिफर टाम की आस्ट्रेलियाई जोड़ी को 21-11, 21-13 से मात दी। उनका अगला मुकाबला जापानी जोड़ी शिहो तनाका और कोहारु योनेमोटो से होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुंबले को नहीं उनका विरोध करने वालों को होना चाहिए बाहर: सुनिल गावस्कर
    Next Article जस्टिस करनन का जेल जाना तय, एससी ने ख़ारिज की याचिका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ऑल इंग्लैंड ओपन 2026: लक्ष्य सेन ने ली शी फेंग को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

    March 7, 2026

    स्पेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में लवलीना बरगोहाईं ने जीता स्वर्ण पदक

    February 8, 2026

    शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से लोग इस खेल को समझेंगे और सराहेंगे : नीरज कुमार

    January 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
    • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
    • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
    • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version