Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- कई लोग हैं, जिन्हें राम-कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती
    Breaking News

    योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा- कई लोग हैं, जिन्हें राम-कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में ऐसे कई लोग हैं, जो भारत और भारत की विरासत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें राम और कृष्ण की परंपरा अच्छी नहीं लगती। ऐसे लोग विदेशी हुकूमत को आज भी अपना आका मानते हैं। ऐसे विचार के लिए भारत में जगह नहीं होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री योगी बुधवार को इंदौर में शिवाजी वाटिका में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आप सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के मिशन को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं वर्षगांठ मनाने की शुरुआत इंदौर ने ही की है। मुझे यकीन है कि इसकी गूंज कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। उस समय के सबसे क्रूर मुगल शासक को चुनौती देने वाले शिवाजी महाराज को आज भी श्रद्धा और सम्मान से याद किया जाता है। लोक कल्याण का विकास, राष्ट्रवाद के भगवा को उन्होंने ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

    इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर में इंदौर पहुंचे थे। वे एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सीधे उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे उज्जैन में भर्तृहरि की गुफा भी गए और वहां दर्शन करने के बाद इंदौर लौट आए। यहां उन्होंने राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर नमन कर माल्यार्पण किया। फिर वे नाथ मंदिर पहुंचे और ध्वज स्तंभ का अनावरण किया। इसके बाद योगी बीआरटीएस स्थित शिवाजी वाटिका में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वच्छता और स्मार्ट सिटी में नंबर आने पर बधाई दी।

    कार्यक्रम में उन्होंने उप्र के कवि भूषण की कविता का उल्लेख करते हुए कहा, “दावा द्रुम दंड पर, चीता मृगझुंड पर,’भूषन वितुंड पर, जैसे मृगराज हैं। तेज तम अंस पर, कान्ह जिमि कंस पर, त्यौं मलिच्छ बंस पर, सेर शिवराज हैं॥” उन्होंने इस पंक्तियों का सार बताते हुए कहा कि जिस प्रकार जंभासुर पर इंद्र, समुद्र पर बड़वानल, रावण के दंभ पर रघुकुल राज, बादलों पर पवन, रति के पति अर्थात कामदेव पर शंभु अर्थात भगवान शिव, सहस्त्रबाहु पर परशुराम, पेड़ों के तनों पर दावानल, हिरणों के झुंड पर चीता, हाथी पर शेर, अंधेरे पर प्रकाश की एक किरण, कंस पर कृष्ण भारी हैं उसी प्रकार म्लेच्छ वंश पर शिवाजी शेर के समान हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवियतनाम की नौ मंजिला इमारत में भीषण आग, 50 से अधिक की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ को देंगे लगभग 6,350 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं की सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल

      July 18, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद पटाखा फैक्टरी अग्निकांड: अवैध रूप से चल रही यूनिट में आग, 8 की मौत और 15 घायल
      • सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी
      • महिला होमगार्ड जवान को पांच माह से नहीं मिला मानदेय, बोली- अब जीवन चलाना मुश्किल
      • जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, झाड़ियों में छिपकर ठगी करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
      • सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़की कांग्रेस, खरगे और वेणुगोपाल ने सरकार को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version