Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्वी लीबिया में बाढ़ से भयंकर तबाही, 5300 से अधिक लोगों की मौत
    Breaking News

    पूर्वी लीबिया में बाढ़ से भयंकर तबाही, 5300 से अधिक लोगों की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डर्ना। पूर्वी लीबिया के डर्ना शहर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 5,300 से अधिक हो गई है, जबकि 10 हजार से अधिक लोग लापता हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ से भीषण तबाही के बीच 30 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, डर्ना का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है। ज्ञात रहे कि भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण रविवार रात हुई बारिश से अचानक आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में भारी तबाही मचाई है। लेकिन डर्ना शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ है।

    गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डर्ना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है। पूर्वी लीबिया में एम्बुलेंस एवं आपात केंद्र के प्रवक्ता ओसामा अली ने कहा कि पूरे क्षेत्र में हजारों की संख्या में लोगों की मौत हुई है। अली ने बुधवार को बताया कि डर्ना में 7,000 से अधिक लोग घायल हुए और इनमें से ज्यादातर लोगों का एजेंसियों द्वारा स्थापित अस्पतालों में इलाज के साथ सहायता पहुंचाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि तटीय डर्ना शहर में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचाव एवं राहत दल को अब भी सड़कों, इमारतों और समुद्र से शव मिल रहे हैं। लीबिया के एक शहर में बाढ़ से मची तबाही के बाद बचावकर्मियों को मलबे से बुधवार तक दो हजार से अधिक शव मिले हैं और कम से कम 30 हजार लोग विस्थापित हुए हैं।

    डर्ना में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से बांध टूट गये, जिनका पानी आसपास के इलाकों में घुस गया। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने बताया कि बाढ़ के कारण तटीय शहर डर्ना में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्र में पहुंचना मानवीय सहायताकर्मियों के लिए काफी कठिन काम है। पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री उस्मान अब्दुल जलील ने कहा कि बुधवार सुबह तक दो हजार से अधिक शव मिले हैं और उनमें से आधे से अधिक शवों को डर्ना में सामूहिक कब्रों में दफनाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव दलों ने कुछ शव समुद्र से बरामद किये।

    संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के अनुसार डर्ना में बाढ़ के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं या नष्ट हो गईं। इसके अनुसार शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाले डर्ना नदी पर बने पुल भी ढह गए हैं। लीबिया में रेड क्रॉस अंतरराष्ट्रीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख यान फ्राइडेज ने बताया कि डर्ना शहर में बाढ़ से जबरदस्त तबाही मची है। उन्होंने बताया कि सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवियों और निवासियों सहित स्थानीय आपात सेवाओं से जुड़े लोग बचाव अभियान में शामिल हैं।

    पड़ोसी देशों ने भेजी मदद
    लीबिया के पड़ोसी देशों मिस्र, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया, साथ ही तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात ने बचाव दल और मानवीय सहायता भेजी है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका राहत संगठनों को आपात वित्तीय सहायता भेज रहा है और अतिरिक्त मदद प्रदान करने के लिए लीबिया के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के साथ समन्वय कर रहा है।

    पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1,000 से अधिक लाशें एकत्र की गईं, जिनमें से अब तक कम से कम 700 को दफनाया जा चुका है। लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कई देश लीबिया की मदद के लिए आगे हैं। लीबिया की मदद के लिए अमेरिका, जर्मनी, ईरान, इटली, कतर और तुर्की आगे आए हैं। रविवार रात को आई इस बाढ़ में कारें खिलौनों की तरह बहती दिखीं। 89 हजार आबादी वाले इस शहर की सड़कें मलबे में बदल गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ को देंगे लगभग 6,350 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं की सौगात
    Next Article पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पर अमेरिका की चेतावनी
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version