Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
    Breaking News

    शुरुआती कारोबार में ही शेयर बाजार ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही मजबूती का नया इतिहास रच दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 20 जुलाई के बाद एक बार फिर मजबूती का नया रिकार्ड बनाने में सफल रहे। आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से दोनों सूचकांक ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली होने की वजह से दोनों सूचकांक में गिरावट भी दर्ज की गई। सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    सुबह 11 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, यूपीएल, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 4.21 प्रतिशत से लेकर 1 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अडाणी पोर्ट्स, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.03 प्रतिशत से लेकर 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,942 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,703 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 239 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 160.04 अंक की तेजी के साथ मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 67,627.03 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिससे आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक करीब 305 अंक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 67,771.05 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली के चक्कर में बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक कुछ देर के लिए गिरकर लाल निशान में 67,407.46 अंक तक भी पहुंचा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 11 बजे सेंसेक्स 20.25 अंक की मजबूती के साथ 67,487.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 57.95 अंक की बढ़त के साथ 20,127.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक आधे घंटे के कारोबार में ही 97.65 अंक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 20,167.65 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट आई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाजार में दोबारा खरीदारी शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में सुधार होता दिखा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 11 बजे निफ्टी 19.80 अंक की बढ़त के साथ 20,089.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 71.30 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,555.11 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 47.40 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,120.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 245.86 अंक यानी 0.37 प्रतिशत मजबूत होकर 67,466.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 76.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 20,070 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे जयपुर, सांगानेर एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी
    Next Article बाइडन पर महाभियोग जांच को मंजूरी के बाद व्हाइट हाउस ने आरोपों को खारिज कर बताया साजिश
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version