Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»50 करोड़ रुपये के बजाय 50 लाख रुपये वाली फिल्म करना चाहूंगा : नवाजुद्दीन
    बॉलीवुड

    50 करोड़ रुपये के बजाय 50 लाख रुपये वाली फिल्म करना चाहूंगा : नवाजुद्दीन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  चाहे वह दिग्गज लेखक सआदत हसन के किरदार को फिल्म ‘मंटो’ में जीवंत करना हो या फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में अब तक का सबसे ‘बेशर्म’ किरदार हो, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी उन फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं, जो अब तक राज रहे पहलुओं को उजागर करने का काम कर रही हैं।

    जहां मौजूदा दौर में बड़े बजट में बनी फिल्म ‘बाहुबली’ ने भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक नई मिसाल पेश की है, वहीं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता का कहना है कि किसी फिल्म को करने का फैसला वह उसके बजट, उससे जुड़े निर्देशक या कलाकारों को देख कर नहीं करते हैं।

    उन्होंने कहा कि फिल्म चाहे कितनी ही बड़ी हो या इससे चाहे कितने ही मशहूर निर्देशक जुड़े हों, लेकिन जब तक उन्हें फिल्म समझ में नहीं आती, वह नहीं करते हैं।

    नवाजुद्दीन के मुताबिक, अगर कोई कहता है कि यह 50 करोड़ रुपये के बजट वाली या 70 करोड़ रुपये बजट वाली फिल्म है, तो मैं उसे छोड़ दूंगा और 50 लाख रुपये बजट वाली फिल्म करूंगा, क्योंकि संतुष्टि मेरे लिए बहुत मायने रखती है। शायद 50 करोड़ रुपये की फिल्म मुझे अपनी अभिनय क्षमता के उस नए पहलू को दिखाने का मौका न दे, जो एक छोटे बजट की फिल्म दे सकती है।

    अभिनेता ने कहा, अगर कहानी सुनकर मुझे अंदर से कुछ अलग महसूस नहीं होता है, तो मैं इसे नहीं करूंगा..बजट चाहे जो भी हो।

    फिल्म ‘सरफरोश’ (1999) से आगाज करने वाले नवाजुद्दीन ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता से दर्शकों का दिल जीत लिया।

    जहां नंदिता दास निर्देशित फिल्म ‘मंटो’ पहले ही कान्स फिल्म महोत्सव में तारीफें बटोर चुकी है, वहीं फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ का ट्रेलर देखने पर आपको पता चलेगा कि नवाजुद्दीन इस फिल्म में कितने बोल्ड अवतार में हैं।

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले नवाजुद्दीन ने कहा, ‘बाबूमोशाय..’ बहुत अजीब और टेढ़ी-मेढ़ी फिल्म है। मैं नहीं जानता कि कितने लोग इसे पसंद करेंगे, क्योंकि हमें हल्की-फुल्की, सौम्य या देशभक्ति की फिल्में देखने की आदत है, लेकिन यह फिल्म सारी सीमाओं को तोड़ती है।

    अभिनेता के अनुसार, यह फिल्म वास्तविकता को दर्शाती है और इसमें सारी ‘बेशर्मी’ है, जिससे बचने की कोशिश की जाती है। समाज में चारों ओर आडंबर करने वाले भरे पड़े हैं, जो कहते हैं कि उन्हें ये सब चीजें नहीं देखनी, लेकिन मौका पाकर एकांत में वे ये सब देखते हैं और जब समाज में बाहर निकलते हैं तो ‘शरीफ’ बन जाते हैं।

    अभिनेता ने कहा, यह फिल्म सारी वर्जनाएं तोड़ देती है और मैं कहूंगा कि ‘बहुत ही बेशरम फिल्म है ये’।

    वहीं फिल्म ‘मंटो’ में वह लेखक की सादगी और नफासत को पर्दे पर उतारते नजर आएंगे, जो (सआदत हसन मंटो) अभिव्यक्ति की आजादी के जबरदस्त पैरोकार थे।

    अभिनेता के अनुसार, मैं उस तरह की भूमिकाएं कर रहा हूं, जो मैं वास्तव में करना चाहता हूं। फिल्म उद्योग मुझे ऐसी भूमिकाएं दे रहा है। मैं कभी भी ज्यादा नायक या खलनायक परक वाली फिल्में नहीं करना चाहता, हमारी हिंदी फिल्मों के नायक को ऐसी भूकिाएं मिलने में बिल्कुल असुविधा नहीं होती है..इसलिए मुझे ऐसे किरदारों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

    नवाजुद्दीन ने कहा, मैं ऐसे किरदार भी नहीं करना चाहता, जहां एक खलनायक में सारी बुराइयां होती हैं। मुझे ऐसे किरदार में कोई दिलचस्पी नहीं है, मुझे वास्तविक जीवन के करीब के चरित्रों को निभाना पसंद है, जिनमें नायक और खलनायक दोनों समाहित है..मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं।

    अभिनेता राजधानी में पीएंडजी की सीएसआर(कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल शिक्षा का समर्थन करने आए थे, और यहीं उन्होंने आईएएनएस से बात की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामदेव के योग कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड का लक्ष्य, शाह भी शामिल
    Next Article 2018 तक हर घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य : रघुवर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    वायरल रील्स पर बोले राहुल रॉय, ट्रोल्स को दिया जवाब

    April 30, 2026

    ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट जारी

    April 30, 2026

    ‘भूत बंगला’ की रफ्तार धीमी, ‘माइकल’ से मिल रही कड़ी टक्कर

    April 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
    • रांची में बेकाबू कार का कहर, शनि मंदिर के पास राहगीरों को कुचला
    • देशभर में ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का सफल परीक्षण, आपदा के समय तुरंत पहुंचेगी सूचना
    • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
    • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version