Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सीएम ने एसकेएमसीएच ऑपरेशन थियेटर का किया उद्घाटन
    बिहार

    सीएम ने एसकेएमसीएच ऑपरेशन थियेटर का किया उद्घाटन

    adminBy adminSeptember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में बुद्धा ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां जो भी निर्माण कार्य चल रहा है वह इस साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। अब इलाज के लिए लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का भी विस्तार करेंगे, यहां बेडों की संख्या बढ़ाकर 2500 की जाएगी। यहां पर सारा काम सोच-विचार कर किया जा रहा है ताकि लोगों को सुविधा मिले। पहले भी आकर हम यहां का सारा काम देख चुके हैं। जब काम पूर्ण हो जाएगा तब फिर आकर हम इसे देखेंगे। हो सके तो आप लोग भी यहां पर हो रहे विकास कार्यों के बारे में लोगों को बताइए। राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी बेहतर काम हो रहा है, इसके बारे में भी लोगों को बतायें मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा राहत कोष से मदद दी जाती हैं ताकि गरीब-गुरबा तबकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

    मुजफ्फरपुर के गायघाट में नाव हादसे को लेकर पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना बहुत ही दुःखद है। राहत एवं बचाव कार्य को लेकर हमने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में संचालित मॉडुलर हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत मरीजों से मिल रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के विभिन्न वार्डों का मुआयना कर मुख्यमंत्री ने इलाजरत बच्चों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं उनके स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र के चौथे तल्ले पर अवस्थित सेमिनार हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में होमी भाभा कैंसर अस्पताल मुजफ्फरपुर की प्रोग्रेस रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण मुख्यमंत्री के समक्ष दिया गया।

    इससे पहले समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां काम बेहतर ढंग से हो तथा मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ख्याल रखें। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण हो, इस दिशा में तेजी से काम कराएं। राज्य सरकार की तरफ से हर प्रकार की मदद दी जाएगी। यहां चिकित्सकों के रहने के लिए आवासन एवं वाहन का इंतजाम हो, इसके लिए जितनी राशि की जरूरत होगी राज्य सरकार देगी। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर की चहारदीवारी का निर्माण कार्य ठीक ढंग से करवाएं ताकि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी न कर सके। यहां लोग सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकें इसके लिए रास्ते को ठीक रखें। उन्होंने कहा कि हमलोग वर्ष 2006 से सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए निःशुल्क दवा उपलब्ध करा रहे हैं। यहां बहुत अच्छा काम हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बने
    Next Article लोकसभा चुनाव में खुद मिट जाएंगे सनातन मिटाने वाले : स्वाती सिंह
    admin

      Related Posts

      बिहार के पांच जिलाें में कल शाम सात बजे हाेगा मॉक ड्रिल

      May 6, 2025

      पहलगाम आंतकी हमला के बाद भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

      May 6, 2025

      प्रतिष्ठित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बने भुवन ऋभु

      May 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
      • Auto Draft
      • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
      • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version