Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»CM केजरीवाल ने कहा, ‘जनवरी 2015 से पहले बनी कोई झुग्गी नहीं टूटेगी’
    देश

    CM केजरीवाल ने कहा, ‘जनवरी 2015 से पहले बनी कोई झुग्गी नहीं टूटेगी’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली को झुग्गी मुक्त करने की योजना को पूरा करने के नाम पर झुग्गी बस्तियों को कभी भी सिविक एजेंसियों द्वारा ढहा देने की कार्रवाई अब नहीं हो पायेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

    केजरीवाल ने आज बताया कि मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2015 से पहले बनी किसी भी झुग्गी बस्ती को तोड़ने से सिविक एजेंसियों को रोकने का प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने यहां लाजपत नगर के जलविहार स्थित मद्रासी झुग्गीबस्ती में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन करते हुये यह जानकारी दी।

    केजरीवाल ने कहा कि कल मंत्रिमंडल की बैठक में दिल्ली को साल 2022 तक झुग्गीमुक्त करने की योजना से जुड़े दो अहम फैसले किये गये। दो साल से पहले बनी किसी भी झुग्गी को तोड़ने से सिविक एजेंसियों को रोकने के अलावा दूसरा फैसला जहां झुग्गी वहीं घर योजना को अगले महीने शुरू करने को मंजूरी देना था।

    केजरीवाल ने बताया कि पहले से मंजूर इस योजना के तहत सरकार झुग्गीवासियों को पक्के घर बना कर देने संबंधी पहली परियोजना की आधारशिला अगले महीने संगम विहार में रखेगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत संगम विहार में दो साल में 582 पक्के मकान बनाकर संगम विहार के झुग्गीवासियों को आवंटित किए जाएंगे।

    इसके बाद जिस जगह से झुग्गीबस्ती का पुनर्वास होगा उस जगह पर बहुमंजिला पक्के मकान बनाये जायेंगे। इस बीच अन्य इलाकों में झुग्गी बस्तियों के आसपास ही उपयुक्त स्थान चिन्हित कर पक्के मकान बनाये जायेंगे। इससे पहले केजरीवाल ने जलविहार में 250 सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन करते हुये बताया कि आज अलग-अलग इलाकों में झुग्गी बस्तियों के आसपास 810 सार्वजनिक शौचालय शुरू किये गये।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली को अगले साल 31 मार्च तक खुले में शौच की समस्या से मुक्त करने के लिये दो साल पहले शुरू की गयी सार्वजनिक शौचालय निर्माण योजना के तहत अब तक 10503 शौचालय बना कर जनता को उपयोग के लिये सौंप दिये गये हैं। केजरीवाल ने देश में किसी राज्य में दो साल के भीतर इतनी अधिक संख्या में शौचालयों के निर्माण को कीर्तिमान बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘एम एस धोनी’ की अधूरी लव स्टोरी इस फिल्म में होगी पूरी
    Next Article श्रीदेवी का खुलासा: बेटी जाह्नवी उस शख्स से करेंगी शादी, जिसमें होंगे ये गुण
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

    June 1, 2026

    मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

    May 31, 2026

    जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

    May 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
    • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
    • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
    • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version