Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पीएम नरेंद्र मोदी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है : भाजपा
    Breaking News

    पीएम नरेंद्र मोदी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है : भाजपा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कटिहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन को भाजपा सहित एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता अलग-अलग तरीकों से मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की सह संयोजक रीना झा के नेतृत्व में रविवार को सदर अस्पताल के महिला एवं पुरुष वार्ड में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

    इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू किया है। यह बहुत बड़ी योजना है। 13 हजार करोड़ की योजना से लोहार, सुनार, बढ़ई, मूर्तिकार, धोबी, कारीगर सहित 18 विभिन्न दर्जे के श्रमिकों को लाभ मिलेगा। मनोज राय ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्राचीन विरासत के आधार पर एक भव्य और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखने का काम किया है। चाहे संगठन हो या सरकार, नरेंद्र मोदी से हम सभी को सदैव “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की प्रेरणा मिलती है। ऐसे अद्वितीय नेता के मार्गदर्शन में देश सेवा का अवसर मिलना भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए लिए सौभाग्य की बात है।

    इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, जिला महामंत्री व सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा सह संयोजक गोविंद अधिकारी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बबन झा, जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, छाया तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम सह प्रभारी गौरव पासवान आदि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, बूथ सशक्तिकरण के अलावा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम महात्मा गांधी की जयंती (02 अक्टूबर) तक चलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल-चीन के बीच दर्जन भर समझौते की तैयारी, प्रधानमंत्री प्रचण्ड अमेरिका यात्रा पर रवाना
    Next Article प्रशिक्षण केंद्र शिलारू में स्थानीय खिलाड़ी भी ले सकेंगे प्रशिक्षण: अनुराग ठाकुर
    azad sipahi

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version