Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सिमरिया कुंभ सेवा समिति के सदस्यों डीएम के साथ की बैठक, तैयारी पर हुई चर्चा
    बिहार

    सिमरिया कुंभ सेवा समिति के सदस्यों डीएम के साथ की बैठक, तैयारी पर हुई चर्चा

    adminBy adminSeptember 18, 2023Updated:September 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के सिमरिया गंगा धाम में अक्टूबर एवं नवम्बर माह में लगने वाले अर्धकुंभ की तैयारी काफी तेज हो गई। कल्पवास मेला एवं अर्ध कुंभ को लेकर बीते दिनों जहां बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। डीएम एवं एसपी खुद निरीक्षण कर लगातार कार्य पूरा कराने में लगे हुए हैं।

    वहीं, सोमवार को कुंभ की तैयारियों को लेकर कुंभ सेवा समिति ने डीएम रोशन कुशवाहा के साथ बैठक किया। बैठक में कुंभ सेवा समिति ने सिमरिया कुंभ के मद्देनजर संपूर्ण कुंभ एवं कल्पवास आयोजन की जानकारी दिया। इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भूमि आवंटन, प्रकाश, सफाई, शौचालय, सुरक्षा, शाही पर्व स्नान का रूट, शाही स्नान घाट सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था पर चर्चा की गई।

    समिति के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर से सिमरिया में कल्पवास शुरू होगा। वहीं कुंभ पर्व का उद्घाटन 29 अक्टूबर को होना सुनिश्चित किया गया है। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम में गंगा महाआरती, तीन शाही पर्व स्नान, विशेष तिथि स्नान, शास्त्र मंथन, भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कई अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा 27 नवम्बर को अंतिम शाही पर्व स्नान के साथ ही सिमरिया कुंभ पर्व का समापन किया जाएगा। सिमरिया में 2011 अर्धकुंभ एवं 2017 में कुंभ लगा, 2023 में अर्द्धकुंभ देश के सभी प्रमुख ज्योतिषीय पंचांगों में वर्णित है। इसलिए कल्पवास एवं कुंभ में स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं उनके सुरक्षित स्नान आदि के लिए कुंभ सेवा समिति ने पुनः तैयारी शुरू कर दी है।

    इसी कड़ी में आज डीएम के साथ बैठक कर समिति ने उन्हें विभिन्न मुद्दों से अवगत कराते हुए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग की मांग की है। बैठक में कुंभ सेवा समिति अध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह, संयोजक बीआरके सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, डॉ. रामप्रवेश प्रसाद, राजकिशोर सिंह, नरेन्द्र कुमार सिंह घनकु, कोषाध्यक्ष डॉ. शशिभूषण प्रसाद सिंह, सचिव कुमार भवेश, पूर्व महापौर संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश भारद्वाज ‘पुट्टू’ एवं शुभम कुमार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरण जौहर को मिली थी अंडरवर्ल्ड से धमकी, शाहरुख खान ने किया था सपोर्ट
    Next Article निलंबित आईएएस छवि रंजन की ओर से ईडी कोर्ट में याचिका दाखिल
    admin

      Related Posts

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version