-आजसू पार्टी विनोद बिहारी महतो की 100वीं वर्षगांठ पर राज्य भर में करेगी 100 सभाओं का आयोजन
-महाधिवेशन में देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक होंगे शामिल
-आजसू पार्टी का मिलन समारोह संपन्न, जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम पार्टी में हुए शामिल
रांची। 23 सितंबर को स्व.विनोद बिहारी महतो जी की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजसू पार्टी पूरे राज्य में 100 सभाओं का आयोजन करेगी। इन सभाओं में बिनोद बिहारी महतो जी के पढ़ो और लड़ो के सिद्धांत एवं उनके द्वारा झारखंड अलग राज्य निर्माण में किए गए संघर्षो को याद किया जाएगा एवं राज्य की वर्तमान परिदृश्य पर उनके प्रासंगिक मूल्यों पर चर्चा की जाएगी। इन सभाओं की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
उन्होंने कहा कि महाधिवेशन की तैयारी के लिए सभी विधानसभा प्रभारियों को इस आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ देव शरण भगत ने तीन दिवसीय महाधिवेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 29 सितंबर को उद्धघाटन सत्र में झारखंड के सभी अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और झारखंड आंदोलनकारी आजसू के पूर्व नेतृत्व कतार्ओं को सम्मानित किया जाएगा। महाधिवेशन में राज्य के सभी 32 हजार गांवों के लोग शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने के लिए आॅनलाइन और आॅफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है। केंद्रीय महाधिवेशन में कुल 9 विषयों पर अलग अलग सत्र के जरिए चर्चा की जाएगी। इन सभी विषयों पर चर्चा के लिए संबंधित विषय के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे। यह महाधिवेशन सिर्फ पार्टी का महाधिवेशन नहीं बल्कि झारखंड के माटी और मनुष्य का महाधिवेशन बने यह पहल है। जनता के आम राय को एक मंच देने का प्रयास है और जनता की आम राय को एकमत राजयमत बनाने की पहल है यह महाधिवेशन। महाधिवेशन देश के सभी प्रतिष्ठा शिक्षण संस्थान जैसे आईआईटी, आईआईएम,एनआईटी,बीआईटी और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक और छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड, बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि भी इस महाधिवेशन का हिस्सा होंगें।
जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम आजसू का दामन थामा
आजसू पार्टी कार्यालय में इससे पहले मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इसमें जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम पार्टी में हुए शामिल। मौके पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में चान्हो जिला परषिद सदस्य आदिल अजीम ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ पार्टी की सदयस्ता ली। मौके पर उन्होंने कहा कि आज अपने घर वापस आ कर अच्छा लगा रहा है। पार्टी के आगामी महाधिवेशन में पूरे ताकत से काम करेंगे और क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग इस ऐतिहासिक महाधिवेशन में शामिल हो यह सुनिश्चित करेंगे। मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष भारत कांशी मुख्य रूप से मौजूद थें।