Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»10 करोड़ के सोने के साथ कुख्यात डकैत गिरफ्तार
    Top Story

    10 करोड़ के सोने के साथ कुख्यात डकैत गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मुथूत फाइनेंस से 28.5 किलो सोना लूटनेवाले डकैत को रांची के इंद्रपुरी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी ओमप्रकाश को कोतवाली थानेदार श्यामानंद मंडल ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा है। ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए पूरी बंगाल पुलिस लगी हुई थी। रांची पुलिस को जैसे ही ओमप्रकाश के रांची में छुपे होने की सूचना मिली, तो उसने जाल बिछाया और उसे रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    पांच जून को दुर्गापुर में डाला था डाका
    ओमप्रकाश ने अपने साथियों के साथ पांच जून को दुर्गापुर के मुथूत फाइनेंस में डाका डाला था। हथियार से लैस सभी अपराधी वहां पहुंचे और 28.5 किलो सोना, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा है, लूट लिया। घटना के बाद पूरे बंगाल में हड़कंप मच गया है। वहां से भागने के बाद अपराधी ओमप्रकाश रांची पहुंचा और अपनी पत्नी, बच्चे और सास के साथ रातू रोड के इंद्रपुरी में किराये के मकान में रहने लगा। ओमप्रकाश काफी दिनों से रांची में छुपा हुआ था। वहीं से डाका डालने के लिए बंगाल समेत अन्य राज्यों को निशाना बना रहा था।

    हर डकैती में 10 करोड़ लूटता था

    पूछताछ में ओमप्रकाश ने कई बड़ी डकैती की घटनाओं का खुलासा किया है। उसने बताया कि आसनसोल, कोलकाता, धनबाद और विलासपुर में हुए मुथूत फाइनेंस में डकैती को अंजाम दे चुका है। ओमप्रकाश अपने साथियों के साथ हर डकैती में करीब दस करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने की डकैती करता था। कई मामलों में पुलिस ने उसे पूर्व में जेल भी भेजा था। जेल से आने के बाद वह कुख्यात डकैत कर बन कर डकैती कर रहा था।

    रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार ओमप्रकाश के बारे में रांची पुलिस ने बताया कि वह अपने गिरोह के साथ सिर्फ मुथूत फाइनेंस की शाखा से सोना लूटते थे। हर डकैती के बाद महीनों तक गिरोह का कोई भी सदस्य एक-दूसरे से संपर्क नहीं करता था। गिरोह के सभी सदस्य विभिन्न शहरों में छुप कर रहे हैं। ओमप्रकाश ने अपने घर के आसपास के लोगों को बताया था कि वह दिल्ली और बंगाल की बड़ी कंपनी में काम करता है। रांची में रहने के दौरान उसके खर्च, बच्चों की महंगी पढ़ाई को देख आसपास के लोग आश्चर्यचकित रहते थे कि किराये के मकान में रहनेवाला व्यक्ति इतना ज्यादा खर्च कैसे करता है। पुलिस को जैसे ही आरोपी के रांची में छुपे होने की जानकारी मिली, तो उसने ओमप्रकाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। सिविल ड्रेस में रहने के कारण ओमप्रकाश पुलिस को पहचान नहीं सका और मिलने को तैयार हो गया, लेकिन जैसे ही उसे शक हुआ वह आनाकानी करने लगा।

    काफी प्रयास के बाद पुलिस ने उसे रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। ओम प्रकाश अपाची से वहां पहुंचा था और पुलिस को छका रहा था।

    कई शहरों में गाड़ कर रखा है सोने को
    ओमप्रकाश ने बताया कि डकैती के सोने को उसने हजारीबाग में गाड़ कर रखा है। वहां उसका एक मकान है। वहीं मोतिहारी स्थित अपने एक घर में भी उसने काफी सोना गाड़ा है। पुलिस ने देर रात छापामारी कर करोड़ों का सोना बरामद कर लिया है। इसके साथ ही उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास भी पुलिस कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदलित अत्याचार बहुल जिलों में एडिशनल एसपी की नियुक्त होगी: थावरचंद गहलोत
    Next Article भोला पांडेय गिरोह का शूटर राजू सिंह धराया
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

    June 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 682 अरब डॉलर पर, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त
    • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, नेताओं ने किया पौधारोपण
    • ‘युवराज कल्चर’ ही खा गया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version