Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»लोकतंत्र के मंदिर को थिएटर कहना आईएनडीआईए की हताशा : गिरिराज सिंह
    बिहार

    लोकतंत्र के मंदिर को थिएटर कहना आईएनडीआईए की हताशा : गिरिराज सिंह

    adminBy adminSeptember 24, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अद्भुत कार्य किया है। सभी दलों ने उसका समर्थन किया, लेकिन अब राजद ओबीसी आरक्षण के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।

    रविवार को बेगूसराय में पत्रकारों से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राजद को ओबीसी आरक्षण दिलाना था तो महिला बिल का समर्थन क्यों किया। अब कह रहे हैं कि ईंट से ईंट बजा देंगे। अगर आरक्षण पर उन्हें आपत्ति थी तो इसका विरोध करने वाली कांग्रेस का दामन क्यों थामे हुए हैं। जब तक संवैधानिक व्यवस्था नहीं होगी तो ओबीसी को आरक्षण दिलाना संभव नहीं है। राजद को तो प्रधानमंत्री का धन्यवाद कहना चाहिए।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि अब राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऊल-जुलूल बात कर रहा है। आज ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल रहा है तो उसके मूल में कांग्रेस है। आखिर इतने दिन सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने क्यों नहीं ओबीसी को आरक्षण दिया। आज मोदी के नेतृत्व में सभी ने महिला आरक्षण बिल को समर्थन दिया है। यह नरेन्द्र मोदी के मजबूत इरादे को दिखाता है। इन लोगों को पता था कि मोदी है तो मुमकिन है और जब बिल आया है तो पास भी होगा।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि सबने इसी मजबूरी में बिल का समर्थन किया। नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आरक्षण देकर एक नई शुरुआत की है। 27 वर्षों से लंबित यह आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री को जितना धन्यवाद दिया जाए वह कम है। 2024 में जब तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो देश में जनगणना होगा। जनगणना के बाद परिसीमन किया जाएगा, परिसीमन के आधार पर चुनाव आयोग तय करेगा कि कौन सीट महिलाओं को मिले।

    कनाडा के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत में नहीं, लेकिन कनाडा में खालिस्तान जरूर बन जाएगा। वहां के प्रधानमंत्री का जो रवैया है, वह खतरनाक है। कनाडा में दो हजार किलोमीटर में खालिस्तान का वर्चस्व है और वह वहां खालिस्तान बनकर रहेगा। कनाडा के प्रधानमंत्री अपनी सोचें, भारत की चिंता नहीं करें।

    उन्होंने कहा कि जयराम रमेश द्वारा लोकतंत्र के मंदिर पार्लियामेंट को थिएटर कहना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह कांग्रेस की हताशा है। जब से आईएनडीआईए गठबंधन बना है, तब से हिंदुओं को समाप्त करने की बात होती है। उस गठबंधन के सामने ना नीति है ना नियति, ना कोई पॉलिटिकल प्रस्ताव पारित किया गया और ना आर्थिक प्रस्ताव। पूरा का पूरा गठबंधन हताशा में है। दानिश को पोस्टर बॉय बनाने का प्रयास किया गया। सदन रक्षा मंत्री ने खेद जताया यह बहुत बड़ी बात है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि हरियाणा के नूह में हुई घटना के बाद मोनू मानेश्वर को पकड़ा गया तो कांग्रेस को कोई दिक्कत नहीं था। लेकिन जब मुस्लिम को पकड़ा गया तो कांग्रेसी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। लेकिन उन्हें यह पता नहीं है कि सूरज को फेंका गया थूक खुद फेंकने वाले व्यक्ति पर पड़ता है, सूरज को नहीं। आईएनडीआईए गठबंधन घबराई हुई है।

    गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों से ना केवल देश का समग्र विकास हुआ, बल्कि भारत विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है। देश की जनता ने 2024 में भी नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार करने का माहौल बना दिया है। नीतीश कुमार को तो आईएनडीआईए गठबंधन का संयोजक तक नहीं बनाया गया और सपना देख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने का।

    गिरिराज सिंह ने बीते दिनों बेगूसराय में शिवलिंग तोड़े जाने की घटना को लेकर प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि बेगूसराय का माहौल खराब हो रहा है, इस घटना के बाद प्रशासन का रवैया सामने आ गया है। वहां से सैकड़ों दुकान वर्षों से अतिक्रमित कर चलाई जा रही है। अवैध कमाई हो रहा है, अभी प्रकार के अपराध का अड्डा बना दिया गया है। आखिर वहां शराब आया कहां से।

    शिवलिंग तोड़ने की घटना के बाद प्रशासन सोई रही। समय पर कार्रवाई करती तो कल आंदोलन और बवाल नहीं होता। लोग न्याय के लिए सड़क पर उतरे तो प्रशासन अब हिंदुओं को टारगेट कर रही है। शिवलिंग तोड़ने वाले नहीं पकड़े गए, आक्रोश में हिंदुओं को तबाह किया जा रहा है। जाम में फंसी गाड़ी के चालक को सिर्फ इसलिए पकड़ लिया गया कि उसने फेसबुक पर चंदन किया हुआ फोटो लगाया था। प्रशासन का यही रवैया रहा तो लाचार होकर आंदोलन करना पड़ेगा। हिंदू धर्म की रक्षा करना होगा।

    प्रशासन की गलती से शिवलिंग टूटा है, प्रशासन उसे पुनर्जीवित करे। एनएचएआई के साथ मिलकर मंदिर की घेराबंदी और पुनर्निर्माण करे। प्रेसवार्ता में विधायक कुंदन कुमार, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला महामंत्री कुंदन भारती, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं महामंत्री आयुष ईश्वर सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा वर्षों तक विश्व व्यापार का आधार बनेगा : प्रधानमंत्री
    Next Article सुविधा के साथ लोगों का समय बचा रहीं वंदे भारत ट्रेनें: प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात

      November 11, 2026

      अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार

      November 9, 2026

      इरफान अंसारी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए : रणधीर कुमार सिंह

      November 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version