Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र है दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन: बाबूलाल मरांडी
    रांची

    अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र है दीनदयाल जी का एकात्म मानव दर्शन: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminSeptember 25, 2023Updated:September 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन प्राणिमात्र के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। इसी में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र समाहित है। ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 118वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास अंत्योदय का ही सहज सरल रूप है।
    मरांडी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने प्रेरणा पुंज महामानव दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, दलित, वंचित समाज के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर तेजी से अंत्योदय के संकल्प को सिद्धि में बदल रही है। उन्होंने कहा कि जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना सभी अंत्योदय को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानववाद दर्शन भारत की सनातन संस्कृति विश्व बंधुत्व को साकार करता है। श्री मरांडी ने कहा कि दीनदयाल जी के चिंतन को मजबूती प्रदान करते हुए भारत तेजी से विश्व का अग्रणी विकसित देश बनेगा।

    कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू ने भी संबोधित किया। कहा कि दीनदयाल जी कभी विचारों से डिगे नहीं। उन्होंने चुनाव हार जाना स्वीकार किया, लेकिन जाति के नाम पर वोट मांगना नहीं स्वीकारा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया।

    श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक सीपी सिंह,हेमंत दास,सूरज चौरसिया, शिवपूजन पाठक,प्रतुल शाहदेव,मृत्युंजय शर्मा,राकेश भास्कर,संदीप वर्मा,राजीव रंजन मिश्र,सूरज जायसवाल,रामचंद्र केसरी,सुनील साहू,राजेंद्र केसरी संजय जायसवाल,अरुण झा,शोभा यादव,वरुण साहू ,बलराम सिंह,निसि जायसवाल,लक्ष्मी कुमारी,बबिता कुमारी,राजेश चौधरी,अनिल सिंह,चंदन कुमार, लक्ष्मीचंद्र दीक्षित,बिपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेसा कानून को अंतिम रूप देना क्रांतिकारी कदम, जल्द लागू करे सरकार : बंधु तिर्की
    Next Article झारखंड : पेसा कानून को दिया गया अंतिम रूप
    admin

      Related Posts

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025

      झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version