Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, गिफ्ट निफ्टी में तेजी का रुख

    adminBy adminSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र में वॉल स्ट्रीट दबाव में कारोबार करने के बाद बंद हुआ था। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुआ। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख का असर पिछले कारोबारी सत्र के दौरान भी वॉल स्ट्रीट पर साफ-साफ नजर आया। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,320.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,211.81 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,018.71 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान दबाव की स्थिति बनी रही। पूरे सत्र के कारोबार के बाद यूरोप के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 7,683.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर सीएसी इंडेक्स ने 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,184.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत टूट कर 15,557.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 4 के सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि 5 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,698.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.22 की तेजी के साथ 3,211.73 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 312.79 अंक यानी 0.97 प्रतिशत उछल कर 32,715.20 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 114.95 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,459.43 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी और हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 224.26 अंक यानी 1.24 प्रतिशत टूट कर 17,833.19 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,497.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,514.67 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 7,015.82 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत कमजोर होकर 3,120.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में नंबर वन टीम के रूप में उतरेगा भारत
    Next Article घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
    admin

      Related Posts

      लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 10, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version