Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने की तोड़फोड़ व अगजनी, ट्रेनों का परिचालन ठप
    बिहार

    बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने की तोड़फोड़ व अगजनी, ट्रेनों का परिचालन ठप

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 23, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जो कुछ हुआ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। रेलवे में वेकेंसी नहीं निकलने का विरोध कर रहे छात्रों की भीड़ ने जमकर उत्पाद मचाया। स्टेशन के सभी कमरों को आग लगाकर व तोड़फोड़ कर खंडहर बना दिया। रेल थाना में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीटा व जमकर पथराव किया। हद तो तब हो गयी जब मौके पर पहुंची बिहार थाना की गाड़ी को फूंक दिया।

    उपद्रवियों ने दर्जनभर राउंड से अधिक फायरिंग की : इस दौरान उपद्रवियों ने दर्जनभर राउंड से अधिक फायरिंग की। जबाव में पुलिस ने भी हवाई फायर की। भगदड़ में ट्रेन पकड़ने आयी एक महिला की गिरने से मौत हो गयी। उपद्रवियों ने बुकिंग काउंटर में तोड़फोड़ कर करीब दो लाख रुपये लूट लिये व करोड़ों की कीमत के टिकट को जलाकर राख कर दिया। छात्रों ने रेल की पटरी के दर्जनभर से अधिक लॉक खोल दिये। इससे दिनभर राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। घटना की सूचना पाकर डीएम, एसपी सहित सभी वरीय पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने डेढ़ दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। घटना में करीब 15 करोड़ रुपये की क्षति का अंदेशा है।

    छात्र युवा आंदोलन से जुड़े छात्रों ने निकाला था मार्च : शुक्रवार की सुबह छात्र युवा आंदोलन से जुड़े छात्रों ने श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान से एक मार्च निकाला। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व छात्र राजद के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह कर रहे थे।

    तीन साल से रेलवे में वेंकेंसी नहीं निकलने का विरोध कर रहे थे : प्रदर्शन में शामिल छात्र पिछले तीन साल से रेलवे में वेंकेंसी नहीं निकलने का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन करते छात्रों का दल श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोकने के लिए स्टेशन पहुंच गया। अचानक छात्रों का दल उग्र रूप ले लिया और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। पूछताछ काउंटर, पार्सल कक्ष, विश्रामालय, मालगोदाम बाबू का कक्ष, स्टेशन मास्टर का रूम, आरक्षण कक्ष, टिकट काउंटर में आग लगा दी। बुकिंग काउंटर से कैश लूट लिये और अलमारी में रखे टिकट को निकालकर जला दिया।

    उपद्रिवयों ने जीआरपी थाने पर किया पथराव व पुलिसकर्मियों को पीटा : उपद्रिवयों ने जीआरपी थाने पर पथराव किया व थाना में घुसकर पुलिसकर्मियों को पीटा। इस दौरान कवरेज कर रहे चार पत्रकारों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिये। घटना के दौरान आउटर सिग्नल पर श्रमजीवी व राजगीर-हावड़ा एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही। भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे यात्री परेशान होते रहे। घटना की सूचना पाकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसपी कुमार आशीष भारी संख्या में पुलिस के जवानों व दंगा नियंत्रक टीम के साथ वहां पहुंचे।

    17 लोग हिरासत में : पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया और 17 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि उपद्रव करने वाले छात्रों की पहचान की जा रही है। इस घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। स्टेशन प्रबंधक श्यामू चौधरी ने बताया कि वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दी गयी है। क्षति का आकलन किया जा रहा है। इधर राजद के जिला प्रवक्ता दिपक कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह पूर्व में छात्र राजद के जिलाध्यक्ष थे। उन्हें पार्टी से निकाला जा चुका है। इस घटना से छात्र राजद का कोई संबंध नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म समीक्षा: ट्यूबलाइट फ्यूज
    Next Article अरब देशों ने कतर से विवाद खत्म करने के लिए भेजी लिस्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

    April 26, 2026

    देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

    April 25, 2026

    सासाराम: 26 एकड़ पैतृक जमीन पर जालसाजी, न्याय के लिए भटक रही बुजुर्ग महिला

    April 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version