Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जोशीमठ पर भू-गर्भीय रिपोर्ट भ्रम फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा : महेन्द्र भट्ट
    राज्य

    जोशीमठ पर भू-गर्भीय रिपोर्ट भ्रम फैलाने वालों के मुंह पर तमाचा : महेन्द्र भट्ट

    adminBy adminSeptember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने जोशीमठ आपदा आधारित भू-गर्भीय रिपोर्ट पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि आपदा के लिए विकास परियोजनाओं को जिम्मेदार ठहराने वाले राजनीतिक दलों के मुंह पर यह तमाचा है।

    प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विभिन्न माध्यमों से मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि केंद्र और राज्य की अलग अलग विशेषज्ञ एजेंसियों की सामूहिक रिपोर्ट का हम सबको इंतजार था। हालांकि इससे पूर्व ही सीएम धामी के नेतृत्व में प्रभावित लोगों एवं क्षेत्रों में राहत और मुआवजे के कार्यों को प्रभावित पक्षों की सहमति से अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन जोशीमठ को लेकर आपदा प्रबंधन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए आपदा के वास्तविक वैज्ञानिक कारणों को जानना बेहद आवश्यक था। अब चूंकि केंद्र और राज्य के सभी शीर्ष वैज्ञानिक एजेंसियों की सामूहिक रिपोर्ट प्रदेश सरकार को मिली है, जिसमें आपदा के हालिया स्थिति के लिए प्रमुख कारण के रूप में शहर की धारण क्षमता और जमीन के अंदर रिस कर जा रहे सीवर एवं अन्य पानी को बताया गया है।

    मुख्यमंत्री धामी ने आपदा के समय ही संभावनाओं के मद्देनजर राज्य के सभी शहरों की धारण क्षमता जांचने के लिए निर्देश पहले ही जारी कर दिये थे। उन्होंने कहा कि जो कल तक आपदा की आड़ में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी परियोजना को बंद करने की मुहिम चला रहे थे, यह रिपोर्ट उनके मुंह पर किसी तमाचे से कम नही है,लेकिन कांग्रेस, वामपंथी संगठन भाजपा विरोध में इतने आगे निकल गए कि वे देश की मजबूती के लिए बनाई जाने वाली परियोजनाओं को भी बंद कराने से पीछे नहीं हट रहे हैं। जोशीमठ आपदा की आड़ लेकर इन तमाम राजनैतिक दलों ने बिना किसी वैज्ञानिक तथ्यों, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे सभी प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए भ्रम फैलाया और आंदोलन भी किया।

    सभी जानते हैं कि आल वेदर सड़क और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल मार्ग निर्माण का हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए कितना महत्वपूर्ण हैं। साथ ही वहां निर्माणाधीन पावर प्रोजेक्ट प्रदेश ही नहीं देश के लाखों घरों को रोशन करने की दृष्टि से बनाए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय राष्ट्रभक्त जनता ने उनकी मंशा को भांपते हुए उनका कभी साथ नहीं दिया और अब विस्तृत वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने आने के बाद से तो इन सभी राजनीतिक दलों और अराजक तत्वों की कलई पूरी तरह से खुल गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED का पांचवा समन
    Next Article जयशंकर न्यूयॉर्क में मिले संयुक्त अरब अमीरात के विदेशमंत्री से
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version