Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»झारखंड में करप्शन के स्लीपर सेल इंचार्ज हैं मुख्यमंत्री : जफर इस्लाम
    रांची

    झारखंड में करप्शन के स्लीपर सेल इंचार्ज हैं मुख्यमंत्री : जफर इस्लाम

    adminBy adminSeptember 26, 2023Updated:September 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने हेमंत सोरेन को झारखंड में करप्शन के स्लीपर सेल का इंचार्ज कहा। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार पर लगभग चार वर्षो के कार्यकाल में 77000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के आका दिल्ली और पटना में बैठे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खड़गे आदि सभी के सहयोग से इस प्रदेश की संपत्ति लूटी जा रही है और संपत्ति का बंटवारा भी किया जा रहा है।

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि घमंडीया गठबंधन ने 2004 से 2014 तक देश की संपत्ति को लूटा। 2014 के बाद जब उनकी सरकार चली गई तब उन्होंने करप्शन की स्लीपर सेल को ढूंढना प्रारंभ किया। स्लीपर सेल उन्हें वैसे प्रदेशों में मिले, जहां उनकी गठबंधन की सरकार है। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के साथ मिलकर उन्होंने लूटपाट शुरू की। पूरे झारखंड में करप्शन हो रहा है। झारखंड में अधिकारी और बिचौलिए मिलकर करप्शन कर रहे हैं। सभी के तार हेमंत सोरेन से जुड़े हुए हैं। चाहे माइंस घोटाला हो, मनरेगा घोटाला हो, ट्रांसफर पोस्टिंग घोटाला हो, रूलर डेवलपमेंट घोटाला हो, सभी के कनेक्शन कहीं ना कहीं करप्शन के स्लीपर सेल के इंचार्ज हेमंत सोरेन से जुड़ते हैं। इस करप्शन में इनके वित्त मंत्री, रूलर डेवलपमेंट मंत्री सहित कई अधिकारी और बिचौलिए शामिल हैं।

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि मनरेगा, कोल आवंटन, अवैध खनन, लैंड स्कैम आदि घोटाले ने झारखंड को कलंकित किया है। हेमंत सोरेन ने अपना, अपने पिता आदि का नाम बदलकर भूमि घोटाला किया है। इसके सारे दस्तावेज पार्टी के पास मौजूद है। फायरिंग रेंज के बगल में 100 एकड़ का जमीन घोटाला किया गया है। इसके अलावा कई संपत्तियां हैं। सीबीआई को 108 संपत्ति का ब्यौरा इन्होंने दिया है। कई संपत्तियों को ये खुद भूल गए हैं। राज्य के कई जिले के ये नागरिक बने हुए हैं। वह जहां जिस जिले में जाते हैं वही से इनकी रजिस्ट्री हो जाती है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। कांग्रेस और राजद के साथ मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। इसके अलावा पूजा सिंघल, पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र राम, मनीष रंजन, विष्णु अग्रवाल, छवि रंजन, राजीव एक्का (जो ट्रांसफर पोस्टिंग में एक्सपर्ट हैं), विशाल चौधरी, योगेंद्र तिवारी, विनय चौबे, रमेश कई ऐसे नाम है जिन्होंने प्रदेश में महालूट में शामिल हैं। इनमें से कई का शराब घोटाले में कई का बड़ा रोल है। मनोज कुमार आईएएस की पोस्टिंग में लाखों रुपए दिया गया। मनीष रंजन का इसमें बड़ा रोल है। अविनाश कुमार की दलालों को बॉडीगार्ड उपलब्ध कराने में संलिप्तता है।

    हेमंत सोरेन ईडी के सवालों से जितना भी भागना चाहें, भाग लें लेकिन उनकी जगह सलाखों में है। झारखंड में जमीन बिकते हैं, फरमान बिकते हैं, दाम लगाओ तो ईमान बिकते हैं कहावत पूरी तरह सटीक बैठती है। कहीं भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा लुटेरों को बताना चाहती है वे लोग जितना भी भाग ले कामयाब नहीं होंगे, आज नहीं तो कल आप लोगों को सलाखों के पीछे जाना होगा क्योंकि आपने करप्शन किया है। भाजपा जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के मित्र देशों से सैन्य साझेदारी मजबूत करने का आह्वान
    Next Article सहायक उत्पाद आयुक्त अरविंद कुजूर हुए सस्पेंड
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version