Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख

    adminBy adminSeptember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स दबाव में कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट का रुख बना हुआ है।

    पिछले सत्र के दौरान दिग्गज शेयरों में आई तेजी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,337.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,271.32 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 109.38 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33,893.53 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.79 प्रतिशत टूट कर 7,623.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,123.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 151.80 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,405.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार भी आज दबाव में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 1 सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। सेट कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल में 0.26 प्रतिशत मजबूत होकर 1,511.25 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत टूट कर 19,690.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,212.65 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई इंडेक्स अभी तक 322.94 अंक यानी 0.99 प्रतिशत टूट कर 32,355.68 अंक के स्तर तक लुढ़क चुका है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 127.45 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,324.78 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 149.26 अंक यानी 0.84 प्रतिशत लुढ़क कर 17,580.03 अंक के स्तर तक आ गया है। वहीं कोस्पी इंडेक्स 1.26 प्रतिशत टूट कर 2,464.36 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,983.69 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,105.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article 87.29 लाख का ठगी करने वाला साइबर अपराधी गाजियाबाद से गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version