Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सात जन्मों तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे नीतीश कुमार: ललन सिंह
    बिहार

    सात जन्मों तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे नीतीश कुमार: ललन सिंह

    adminBy adminSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर हमला बोला और मीडिया में जान बूझकर भ्रम फैलाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने गुरुवार को यहां कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता के प्रतीक हैं और वो सात जन्मों तक भाजपा के साथ नहीं जाएंगे।

    ललन सिंह ने कहा कि मोदी मीडिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने की झूठी खबरें दिखाकर लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह मोदी मीडिया के डायरेक्टर हैं और उन्हीं के इशारे पर ये सारा काम हो रहा है। साथ ही कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोशिशों के चलते आज देश का पूरा विपक्ष एक मंच पर आया है जो साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोई नजदीकी भाजपा से नहीं है और वो राज्य के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात अपना काम कर रहे हैं। विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन बन जाने के बाद केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार घबराहट में है और वो जान बूझकर ऐसी झूठी खबरें फैला रही है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा नेता सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयान का कोई नोटिस नहीं लेता है। सुशील मोदी इसी तरह प्रतिदिन मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि वो चाहेंगे कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनके अनर्गल बयानों का नोटिस ले और उन्हें केंद्र में कोई पद दे दे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहारः ट्रक ने 4 मजदूरों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
    Next Article सुशील मोदी ने कहा, हताश ललन सिंह भाषा की मर्यादा खो रहे
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version