Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»खुशखबरी:जेवर एयरपोर्ट को केंद्र की मंजूरी,एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट
    देश

    खुशखबरी:जेवर एयरपोर्ट को केंद्र की मंजूरी,एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 24, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूपी सरकार की ओर से जेवर एयरपोर्ट को मंजूरी के बाद शनिवार को केंद्र सरकार ने भी इसको हरी झंडी दिखा दी है। सरकार ने ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रहे आधुनिक जेवर एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी है। ये दिल्ली एनसीआर का दूसरा एयरपोर्ट होगा।

    प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है। यह देश का पहला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब भी बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुमति देने पर आभार जताया है।

    सिद्धार्थनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार जल्द ही एक-दो दिन में सौ दिनों की उपलब्धियों पर श्वेत पत्र जारी करेगी। इसमें चुनौतियों का भी जिक्र होगा। यूपी सरकार ने अप्रैल में ही इसे हरी झंडी दे दी थी। यह एयरपोर्ट केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मेट्रो प्रोजेक्टस का काम भी जोरों पर चल रहा है।

    5000 हेक्टर जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट
    ऑथोरिटी ने एयरपोर्ट के लिए जेवर एरिया के 30 से अधिक गांवों की 5 हजार हेक्टर जमीन आरक्षित की है। एयरपोर्ट की दस्तक होते ही यमुना ऑथोरिटी मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर रही है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्स्प्रेस वे के जीरो प्वाइंट से जेवर के लिए मेट्रो की कनेक्टिविटी रहेगी।

    दिल्ली एयरपोर्ट का भार होगा कम
    दिल्ली हवाईअड्डे से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 88 किलोमीटर है। एयरपोर्ट नियमों के मुताबिक दो एयरपोर्ट के बीच 150 किलोमीटर की दूरी होना आवश्यक है लेकिन विशेष परिस्थितियों में इसमें रियायत दी जा सकती है। जेवर एयरपोर्ट बन जाने से दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रियों का भार भी कम किया जा सकेगा। एक अनुमान के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट की मौजूदा क्षमता 6.2 करोड़ यात्रियों की है और अभी इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल 5 करोड़ यात्री कर रहे हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बन जाने से इसमें काफी राहत मिलने के आसार हैं।

    लगातार बढ़ रही विमानों की संख्या
    दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की संख्या को देखते हुए कंपनियों ने विमान की संख्या में इजाफा किया है। इस समय हर घंटे दिल्ली एयरपोर्ट से करीब 67 विमानों की आवाजाही होती है, जिस अलगे कुछ सालों में 95 तक करने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में इन विमानों को जगह देने के लिए नए टर्मिनल को भी तैयार करना होगा। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट के पास ही अगर जेवर एयरपोर्ट की सुविधा होगी तो विमानों की आवाजाही को सुगम बनाया जा सकेगा।

    जेवर एयरपोर्ट से किन-किन जिलों का होगा फायदा?
    जेवर एयरपोर्ट के बन जाने से न केवल दिल्ली और नोएडा को फायदा होगा बल्कि इसके बनने से नोएडा के करीब 150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गाजियाबाद, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, हाथरस और अलीगढ़ जैसे कई शहरों को सीधा फायदा होगा। इन जिलों के अलावा यूपी-हरियाणा के कई दूसरे जिलों के लिए भी जेवर एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के विकल्प के तौर पर उभरेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेड न्यूज: पहली बार किसी मंत्री पर कार्रवाई, MP के विधायक नरोत्तम मिश्रा अयोग्य घोषित, तीन साल तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव
    Next Article ईद से पहले अलगाववादियों पर कार्रवाई, यासीन मलिक गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

    April 26, 2026

    मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की

    April 26, 2026

    केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    April 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version