Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय : प्रधानमंत्री
    देश

    छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय : प्रधानमंत्री

    adminBy adminSeptember 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त है। हर योजना में भ्रष्टाचार हावी है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस से परेशान है। रोजगार के नाम पर सिर्फ घोटाले ही घोटाले हैं। इसलिए जनता छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को हटाने और भाजपा को लाने के लिए तैयार है। जनता ने राज्य में बदलाव लाने का फैसला कर लिया है।

    प्रधानमंत्री ने भाजपा को छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए भाजपा की सरकार पूरी तरह समर्पित रही है। आज मैं आपको ये गारंटी देने के लिए आया हूं कि आपके हर सपने को साकार करने के लिए मोदी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगा। आपका सपना मोदी का संकल्प है। रैली में जुटी भीड़ के उत्साह को बदलाव का संकेत बताते हुए मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तय हो गया है। उन्होंने कहा, “आप (छत्तीसगढ़ के लोग) सभी कांग्रेस को सत्ता से हटाने और भाजपा को लाने के लिए तैयार हैं।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली से मैं जितनी कोशिश करूं यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में जुटी रहती है। पिछले पांच साल में केंद्र से छत्तीसगढ़ को हजारों करोड़ रुपये मिले हैं। यहां सड़क हो, रेल हो, बिलजी हो, यहां के विकास के लिए मैंने पैसों की कोई कमी नहीं होने दी और ये बात मैं नहीं, बल्कि यहां के कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री का कहना है। इसलिए यहां भाजपा की सरकार जरूरी है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तो रेलवे के लिए वर्ष में औसतन 300 करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ को मिलते थे, लेकिन इस साल भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेलवे के विस्तार के लिए 6000 करोड़ रुपये दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिनेता अनुपम खेर ने किए रामलला के दर्शन
    Next Article समाज में परिवर्तन तब आएगा, जब हम अपने सांस्कृतिक मूल्यों का आदर करेंगे: उपराष्ट्रपति
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version