Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»आजसू महाधिवेशन: भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकी
    Jharkhand Top News

    आजसू महाधिवेशन: भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकी

    adminBy adminOctober 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सुदेश की मेहनत रंग लायी, मोरहाबादी में जुटे हजारों हजार कार्यकर्ता
    -नया सवेरा और झारखंड के नव निर्माण का लिया संकल्प
    सुनील कुमार सिंह
    रांची। ‘वाकिफ कहां जमाना हमारी उड़ान से, वो और थे जो हार गये आसमां से।’ जी हां, आजसू ने अपने अधिवेशन के समापन मौके पर जहां ऊंची उड़ान दिखायी, वहीं कार्यकर्ताओं ने बारिश को परास्त करते हुए सुदेश महतो की ताकत बढ़ायी। भारी बारिश के बीच कार्यकर्ताओं के हुजूम ने साबित कर दिया कि आजसू पार्टी ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं ने सुदेश महतो के नेतृत्व में झारखंड में नया सवेरा और नव निर्माण का संकल्प लेकर अपनी ख्वाहिश भी जता दी।
    दरअसल, पिछले तीन दिनों से आजसू का रांची के मोहराबादी मैदान में महाअधिवेशन चल रहा था। रविवार को उसका आखिरी दिन था। इधर शनिवार से ही मौसम झारखंड को अपने आगोश में ले लिया। चारों तरफ झमाझम बारिश। इसने आवाजाही पर विराम लगा दिया। मौसम को देखते हुए आजसू महाधिवेशन पर भी इसकी साया पड़ने की उम्मीद थी, लेकिन हुआ इसका उलटा। रविवार को सुबह से ही बारिश की रफ्तार तेज हो गयी। एक समय तो आयोजकों को भी लगा कि शायद अपेक्षित भीड़ नहीं आ पाये, लेकिन यह क्या, बारिश से भी ज्यादा रफ्तार में कार्यकर्ताओं का जनसैलाब मोरहाबादी मैदान में उमड़ने लगा। स्थिति यह हो गयी कि आजसू का पंडाल छोटा पड़ गया, तो लोगों ने बारिश की परवाह न करते हुए खुले मैदान में खड़ा होकर अपने इरादे और चट्टानी एकता को प्रदर्शित किया। पार्टी के कार्यकताओं में जोश और जुनून इस कदर था कि विपरीत परिस्थितियां और बिजली की कड़क भी उन्हें रोक नहीं पायी। राज्य भर से आजसू कार्यकर्ताओं का जनसैलाब मोरहाबादी मैदान की ओर उमड़ पड़ा। क्या युवक, युवतियां और क्या प्रौढ़, लड़खड़ाते कदमों से बुजुर्ग भी कदमताल करते हुए मोरहाबादी मैदान में बने वाटरप्रूफ पंडाल में समा रहे थे। इसमें कई कार्यकर्ता छाता और रेनकोट पहने हुए थे, तो कई ऐसे कार्यकर्ता भी थे, जो भींगते हुए ही पहुंचे थे। वह समय भी आया, जब वहां बना पंडाल कार्यकर्ताओं के लिए छोटा पड़ गया। इसके बाद कार्यकर्ता बाहर भीगते हुए वहां जमे रहे। इनमें आधी आबादी भी कहां कम रहनेवाली थी। आधी आबादी की संख्या, जोश और जुनून देखनेलायक था।
    बारिश की तेज रफ्तार के बीच पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बार फिर सर्वसम्मति से सुदेश कुमार महतो को आजसू पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष घोषित किया। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में थे डोमन सिंह मुंडा ने। उमाकांत रजक ने सभा के समक्ष सुदेश कुमार महतो का नाम रखा, जिसका सभी ने ध्वनिमत से समर्थन किया। नाम की घोषणा होते हुए सुदेश महतो के जयकारे से मोरहाबादी गूंज उठा। कुछ कार्यकर्ता तो खुशी में झूमने भी लगे। इसके बाद महाधिवेशन में भावी कार्यक्रम तय किये गये। नौ संकल्प और 24 राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो जब मंच पर पहुंचे, तो पूरा मोरहाबादी मैदान नारों से गूंज उठा। सुदेश महतो ने भी गर्मजोशी से सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आजसू के संकल्प को दोहराया। झारखंड के प्रति अपनी जवाबदेही को बताया। झारखंड को संवारने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा- कमजोर सरकार के खिलाफ आजसू मजबूती से लड़ाई लड़ेगी और झारखंड को भ्रष्टाचार के दलदल से निकालेगी। झारखंडियों के हक-अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की खातिर आजसू हर कुर्बानी देने को तैयार है। कहा-झारखंड सचमुच में अब बदलाव चाहता है। आपके जोश और जज्बे ने इस बात के संकेत दे दिये हैं कि बदलाव होकर रहेगा। सुदेश महतो के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता भी राजनीतिक बदलाव के अपने उत्साह और जोश का प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ नया सवेरा और झारखंड के नव निर्माण का संपकल्प लिया और संकल्प पूरा होने का सपना लेकर विदा हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनवनिर्माण के संकल्पों को पूरे कर स्वशासन से सुशासन लायेंगे: सुदेश कुमार महतो
    Next Article मुख्यमंत्री के खनन मामले पर राज्यपाल ने कहा, ‘गलतियों का खामियाजा हर किसी को भुगतना पड़ता है’
    admin

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version