Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मध्य प्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    मध्य प्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लाएंगे: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 2, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री ने ग्वालियर से मध्य प्रदेश को दीं 19 हजार करोड़ की सौगात

    ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि स्वच्छता में मध्य प्रदेश नंबर एक है। मध्य प्रदेश को विकास के क्षेत्र में भी टॉप पर लाने की गारंटी से अवगत कराते हुए यह बताना जरूरी है कि मध्य प्रदेश इस समय देश के 10 टॉप राज्यों में शामिल है। इसे प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लाएंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ग्वालियर के मेला ग्राउण्ड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मध्य प्रदेश को 19 हजार करोड़ रुपये लागत के अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। आधुनिक अधोसंरचना और अच्छी कानून व्यवस्था से प्रत्येक क्षेत्र में विकास आसान हो जाता है। किसान हों या कारोबारी या फिर साधारण नागरिक सभी फलते-फूलते हैं। एक समय था जब मध्य प्रदेश विशेषकर ग्वालियर-चंबल अंचल क्राइम और करप्शन का शिकार था। लेकिन अब यहां जीवन सुगम हो रहा है। समृद्धि का मार्ग आसान हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में भी अन्याय और अत्याचार के स्थान पर विकास की ललक देखने को मिल रही है। सरकार ने सामाजिक न्याय के साथ लोगों की समस्याओं को हल करने और उनकी सुनवाई के माध्यम मजबूत बनाए हैं। आज के युवाओं ने दुरावस्था का वह समय नहीं देखा, प्रगतिशील मध्य प्रदेश ही देखा है। ग्वालियर अंचल में अनेक कार्यों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों को 19 हजार करोड़ की सौगात मिली है।

    सपनों के अनुरूप मिल रहा मकान
    प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में लोगों का कल्याण सुनिश्चित किया है। करीब चार करोड़ लोगों को अपना घर मिला है। मध्य प्रदेश में लाखों लोगों को अपने मकान का सपना पूरा करने का अवसर मिला है। आवास निर्माण में महत्वपूर्ण बात यह है कि हितग्राही को अपने सपनों के अनुरूप मकान बनाने का अवसर मिला। जैसे-जैसे मकान के निर्माण का कार्य पूर्ण होता जाता है, हितग्राही के खाते में राशि डालने का कार्य भी होता है। इन मकानों के साथ टॉयलेट सुविधा, बिजली और उज्ज्वला गैस कनेक्शन एवं नल से जल की सुविधा भी दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में घरों की रजिस्ट्री ज्यादातर महिलाओं के नाम हो रही है। उम्मीद की जाना चाहिए कि इन घरों में आने के बाद सभी परिवार बच्चों को पढ़ाएंगे और उन्हें कौशल सिखाएंगे।

    नारी सशक्तिकरण
    उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण का कार्य राष्ट्र निर्माण के रूप में एक समर्पित मिशन है। पूर्व में बहनों के लिए एक तिहाई आरक्षण की बात की गई, लेकिन इस बारे में कानून के निर्माण को रोक दिया गया। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक सच्चाई है। विकास की गाथा में मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़े, इस दिशा में आगे जाना है।

    किसी ने नहीं पूछा, उन्हें हम पूछते और पूजते हैं
    मोदी ने कहा कि जिनको किसी ने नहीं पूछा, उस वर्ग को हम पूछते और पूजते हैं। कुछ साल पहले तक दिव्यांगों को बेसहारा छोड़ दिया गया था। दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किया है। सांकेतिक भाषा के माध्यम से दिव्यांग सुविधाएं प्राप्त करेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर ग्वालियर में प्रारंभ होगा, जो ग्वालियर का नाम रोशन करेगा। यही नहीं आज ग्वालियर से सुमावली ब्राड गेज के कार्य का लोकार्पण, मेडिकल कॉलेज ग्वालियर में 50 बिस्तर के क्रिटिकल हेल्थ केयर हेल्थ ब्लॉक शिलान्यास भी महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि आज ग्वालियर अंचल के साथ ही प्रदेशभर के कई स्थानों में नई योजनाओं का शिलान्यास और पूर्ण कार्यों का लोकार्पण हो रहा है। जहां उज्जैन में विक्रमपुरी औद्योगिक टॉउनशिप का लोकार्पण हुआ है, वहीं इंदौर के मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का शिलान्यास भी हुआ है। दिल्ली-वड़ोदरा एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत 244 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का लोकार्पण, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मालनपुर बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के रतलाम टर्मिनल पर अतिरिक्त सेवाओं का लोकार्पण महत्वपूर्ण है। सड़क परियोजनाओं में राघवगढ़-इंदौर-हरदा, बांकानेर घाट निर्माण, जीरापुर-पचोर, आष्टा बायपास और खिलचीपुर बायपास के कार्यों के लिए भूमिपूजन भी हुआ है। इसके साथ ही आईआईटी इंदौर के अकादमिक भवन के लोकार्पण के साथ हॉस्टल भवन एवं लैब कॉम्प्लेआक्स के शिलान्यास से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। मोदी ने ग्वालियर और श्योपुर जिलों की जल जीवन मिशन परियोजनाओं के भूमिपूजन को इस अंचल के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में नए कार्य
    प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विदिशा मेडिकल कॉलेज सहित बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, आगर-मालवा और शाजापुर में 50 बिस्तर क्षमता के क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक बनाने के लिए भूमिपूजन हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में नागरिकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने ग्वालियर से उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी क्षेत्र का किया वर्चुअल लोकार्पण
    Next Article अंकारा में आत्मघाती हमले के बाद तुर्किये ने बरसाए बम, कुर्द लड़ाकों के 20 ठिकानें तबाह
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार

      May 31, 2026

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      • डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
      • डोरंडा में तनवीर अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
      • पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपित पिता को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version