Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईडी के डर से भागते फिर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    ईडी के डर से भागते फिर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिले के छतरपुर प्रखंड के फुलवारी मैदान में बुधवार को संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए पीएम आवास दिया। फ्री गैस कनेक्शन दिया। जनधन योजना को चालू करवाया। कोरोना काल में मुफ्त में राशन कार्डधारी को 5-5 किलो अनाज दिया। मोदी गरीबों और महिलाओं की चिंता करते हैं, ताकि कोई गरीब घर में भूखा न रहे।

    उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जनकल्याण योजना के तहत 13 हजार करोड़ रुपये की योजना पारित किया गया है। देश में 35 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को देकर जन कल्याण के लिए भागीदार बनाया है। आयुष्मान कार्ड के तहत गरीबों के लिए पांच लाख का बीमा का प्रावधान किया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया।

    मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके राज में भ्रष्टाचार की दुकान खुल चुकी है। बस पैसा फेंकिए और तमाशा देखिए। राज्य में सभी विभागों में व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री ईडी के डर से भागते फिर रहे हैं। आज मेरा जहां संकल्प यात्रा हो रहा है, वहां मेरे पीछे-पीछे भागते आ रहे हैं, ताकि मेरी संकल्प यात्रा फेल हो जाए लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि झारखंड को बचाना है तो 2024 में भाजपा को लाना है।

    छत्तरपुर-पाटन विधायक पुष्पा देवी ने भी हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है, चाहे वो शिक्षा विभाग हो या स्वास्थ्य विभाग या जनवितरण प्रणाली, सभी जगह व्यवस्था चरमरा गई है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। इसलिए सभी जनता से अपील करती हूं कि 2024 में हेमंत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है, तभी राज्य का कल्याण होगा।

    कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह भाजपा नेता मनोज कुमार, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, उपाध्यक्ष सुनील पासवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवा और रोजगार विरोधी है चाचा-भतीजा की बिहार सरकार : अभाविप
    Next Article अदाणी ग्रुप बन रहा ग्लोबल लीडर, अबू धाबी के आईएचसी ने एईएल में अपने निवेश को बढ़ाया
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      July 28, 2025

      परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version