Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू, 6 अक्टूबर को होगी फैसले की घोषणा
    Breaking News

    आरबीआई की एमपीसी बैठक शुरू, 6 अक्टूबर को होगी फैसले की घोषणा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एमपीसी की बैठक में रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बने रहने की संभावना

    मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास छह अक्टूबर (शुक्रवार) को इस बैठक के नतीजों का ऐलान करेंगे।

    रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में आयोजित छह सदस्यीय एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक आज से छह अक्टूबर तक चलेगी। बैठक के नतीजों की घोषणा छह अक्टूबर को होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि रिजर्व बैंक इस बार भी एमपीसी की बैठक में प्रमुख नीतिगत दर यानी रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर यथावत रख सकता है। अगर ऐसा होता है तो खुदरा और कॉरपोरेट कर्जदारों के लिए ब्याज दरें स्थिर रह सकती हैं।

    बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि आरबीआई ने पिछली तीन एमपीसी बैठकों में रेपो रेट को स्थिर रखा था। रिजर्व बैंक ने महंगाई पर काबू पाने के लिए मई 2002 से लेकर फरवरी 2023 के बीच रेपो रेट में 2.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी, जो बढ़कर 6.5 फीसदी हो गया है। हालांकि, आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में लगातार पिछली तीन द्विमासिक एमपीसी बैठकों अप्रैल, जून और अगस्त में रेपो दर को अपरिवर्तित रखा था। रेपो रेट वह ब्याज दर होती है, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंकों को कर्ज देता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिप्टो करेंसी मार्केट में गिरावट जारी, 8 प्रमुख आभासी मुद्राएं रेड जोन में
    Next Article एशियाई खेल : भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को 63-26 से हराया
    azad sipahi

      Related Posts

      घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत

      July 27, 2025

      साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण

      July 27, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version